✕

होम / B टाउन / NetFlix का दिवाली बोनस, दर्जन भर नई फिल्मों-वेब सीरीज का तोहफा, देखें List

NetFlix का दिवाली बोनस, दर्जन भर नई फिल्मों-वेब सीरीज का तोहफा, देखें List

नेटफ्लिक्स ने ओटीटी पर आने वाली फिल्मों और अपनी नई वेब सीरीज का टीजर रिलीज किया है. इसमें एक-दो नहीं बल्कि 12 नई वेब सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आपको भी OTT प्लेटफ़ॉर्म पर फिल्में या वेबसीरीज देखना पसंद है, तो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आपको बहुत कुछ मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स ने ओटीटी पर आने वाली फिल्मों और अपनी नई वेब सीरीज का टीजर रिलीज किया है. इसमें एक-दो नहीं बल्कि 12 नई वेब सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया गया है. इन फिल्मों और वेब सीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान, दक्षिण भारत की सुपर स्टार नयनतारा और विग्नेश जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे. चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर आने वालीं कुछ फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में.

कटहल (Kathal)
सान्या मल्होत्रा इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी के रोल में हैं. यह फिल्म पूरी तरह से एक महिला अधिकारी पर केंद्रित है. इस मूवी में स्थानीय राजनेता का बेशकीमती कटहल गायब हो जाता है. उस कटहल को खोजने की जिम्मेदारी सान्या मल्होत्रा को दी जाती है. वे अपनी काबलियत से इस अजीबोगरीब केस को सुलझाने में लग जाती हैं. फिल्म में ऐसा काफी कुछ है, जो इसे रोचक बनाता है. 

गन्स एंड गुलाब (Guns and Gulaabs) 
गन्स एंड गुलाब एक वेब सीरीज है, जिसमें राजकुमार राव और दुलकर सलमान लीड रोल में हैं. इस वेब सीरीज को राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की जोड़ी ने निर्देशित किया है. कहानी की बात करें तो यह एक क्राइम-रोमांटिक थ्रिलर है. दूसरे शब्दों में कहें तो इसे देखकर आपको डर भी लगेगा और रोमांस की इच्छा भी जागेगी. इस वेब सीरीज में राजकुमार राव ने एक साइकोपैथ का किरदार निभाया है. 

मोनिका, ओह माय डार्लिंग (Monica O My Darling)
इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे नजर आएंगे. इसके अलावा, सिकंदर खेर और आकांक्षा रंजन कपूर भी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म का लेखन और निर्देशन वासन बाला ने किया है. मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगी, क्योंकि इसमें राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी अलग अंदाज देखने को मिलेगा.

नयनतारा-विग्नेश वेडिंग (Nayanthara Beyond the Fairy Tale)
यह फिल्म दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा के ऊपर है. बता दें कि नयनतारा लंबे समय से साथ रह रहे पार्टनर से इसी साल शादी की है. उनकी इस ड्रीम वेडिंग में रजनीकांत, शाहरूख खान जैसे चर्चित कलाकारों ने शिरकत की थी. अब उसी शादी पर आधारित यह फिल्म नयनतारा-विग्नेश वेडिंग बनाई गई है. 

चोर निकल के भागा (Chor Nikal Ke Bhaga)
यह फिल्म फ्लाइट को हाईजैक करने की कहानी पर केंद्रित है. इसे गंभीर विषय पर बनी एक्शन फिल्म कहा जा सकता है. फिल्म में सनी कौशल, यामी गौतम और शरद केलकर जबरदस्त एक्टिंग करते नज़र आएंगे. एक्शन सींस को जानदार बनाने के लिए फिल्म में कई तरह के प्रयोग किए गए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago