✕

होम / B टाउन / Flipkart ऐड की बदौलत बढ़ी Big B की मुश्किलें, लगाई जाएगी पेनल्टी?

Flipkart ऐड की बदौलत बढ़ी Big B की मुश्किलें, लगाई जाएगी पेनल्टी?

CAIT द्वारा बॉलीवुड के शहंशाह माने जाने वाले अमिताभ बच्चन (Big B) पर पेनल्टी लगाए जाने का आदेश दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो इस सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Big B) को नहीं जानता होगा. अमिताभ बच्चन फिलहाल फ्लिप्कार्ट (Flipkart) की एक ऐड की वजह से खबरों का हिस्सा बने हुए हैं और अब खबर आ रही है कि उनपर पेनल्टी भी लगाई जा सकती है. 

क्या है पूरा मामला?
खबर आ रही है कि CAIT (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) द्वारा बॉलीवुड के शहंशाह माने जाने वाले अमिताभ बच्चन (Big B) पर पेनल्टी लगाए जाने का आदेश दिया गया है. इससे पहले कि हम पेनल्टी के बारे में बात करें आइये जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? दरअसल अमिताभ बच्चन के साथ फ्लिप्कार्ट (Flipkart) ने एक ऐड किया था और यह ऐड फ्लिप्कार्ट के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध थी. बिग बी (Big B) ने इस विडियो में कथित तौर पर कहा था कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा प्रदान की जाने वाली डील्स रिटेल दुकानों पर उपलब्ध नहीं हैं. इस विडियो ऐड का संबंध फ्लिप्कार्ट की ‘बिग बिलियन डे सेल (Flipkart Big Billion Days Sale)’ से था. 

CAIT ने Big B के खिलाफ की शिकायत
इसके बाद CAIT ने सोमवार यानी 2 अक्टूबर को एक बयान जारी करते हुए कहा था कि यह ऐड गुमराह करती है और पक्षपात करती है. इसके साथ ही CAIT ने अमिताभ बच्चन (Big B) की निंदा भी की थी. CAIT ने ग्राहक मामलों के मंत्रालय की CCPA (Central Consumer Protection Authority) संस्था के समक्ष शिकायत भी दर्ज की है और इस शिकायत में मांग की है कि महानायक अमिताभ बच्चन और फ्लिप्कार्ट (Flipkart) के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए. 

CAIT की शिकायत
CAIT ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के सेक्शन 2 के अनुच्छेद 47 के तहत यह अपील की है. आपको बता दें कि सेक्शन 2, अनुच्छेद 47 मुख्य रूप से अनुचित व्यापारिक अभ्यासों, गुमराह करने वाले विज्ञापन एवं झूठे और गुमराह करने वाले फैक्ट्स जैसे मामलों के तहत कार्यवाही की जाती है. इसके साथ ही CAIT ने फ्लिप्कार्ट (Flipkart) की ऐड को छोटे कारोबारियों के प्रति गुमराह करने वाली ऐड भी बताया है और अमिताभ बच्चन पर 10 लाख रुपयों का फाइन लगाने की मांग भी की है.
 

यह भी पढ़ें: LIC पर लगी 84 करोड़ की Tax Penalty, ऑर्डर के खिलाफ लगाएगी गुहार!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago