✕

होम / B टाउन / बुरे फंस गए KRK! कोर्ट ने 14 दिन की कस्टडी में भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

बुरे फंस गए KRK! कोर्ट ने 14 दिन की कस्टडी में भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

कमाल खान को 2020 के एक विवादास्पद ट्वीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. कमाल खान को KRK के नाम से भी जाना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता-फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) को आज यानी मंगलवार को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें बोरिवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.

विवादास्पद ट्वीट के कारण गिरफ्तार किया गया
कमाल खान को 2020 के एक विवादास्पद ट्वीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. कमाल खान को KRK के नाम से भी जाना जाता है. 47 वर्षीय KRK 'बिग बॉस 3' में भी देखे गए थे. KRK ने साल 2020 में बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद युवा सेना के नेता राहुल कनाल ने KRK के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप
इस मामले पर एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. कनाल ने कहा कि कमाल आर खान को अपमानजनक टिप्पणी करने और सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का उपयोग करने के लिए जाना जाता है.

'देशद्रोही-2' का सीक्वल बना रहे KRK
कनाल ने कहा, "ऐसा व्यवहार समाज के लिए अस्वीकार्य है और उसे पकड़कर मुंबई पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है." उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले केआरके ने 'सीताम', 'देशद्रोही' जैसी फिल्मों में अभिनय किया था और वर्तमान में 'देशद्रोही-2' का सीक्वल बना रहे हैं.

VIDEO : बॉलीवुड के ये स्टार्स आज करोड़ों में लेते हैं फीस, जानिए पहली फिल्म में मिले थे कितने रुपये


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago