✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड के महानायक ने फिर खरीदी प्रॉपर्टी, 3 ऑफिस यूनिट के लिए इतने करोड़ किए खर्च

बॉलीवुड के महानायक ने फिर खरीदी प्रॉपर्टी, 3 ऑफिस यूनिट के लिए इतने करोड़ किए खर्च

मुंबई के पॉश इलाके में मौजूद इस बिल्डिंग में अमिताभ बच्चन पहले भी तीन प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में हैं. वहीं अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दिग्गज एक्टर ने मुंबई में एक नहीं, बल्कि तीन कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी हैं जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपए है और 20 जून, 2024 को ही इन प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन किया गया है. फ़्लोरटैप.कॉम के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से खुलासा हुआ है कि अमिताभ बच्चन ने करीब 60 करोड़ में 8,429 स्क्वायर फुट के तीन ऑफिस स्पेस खरीदे हैं. ये तीनों प्रॉपर्टी मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर सिग्नेचर बिल्डिंग में मौजूद हैं. इसमें तीन कार पार्किंग भी शामिल हैं.

अमिताभ के पास कुल सात कमर्शियल प्रॉपर्टी

अमिताभ बच्चन के पास पहले से ही सिग्नेचर बिल्डिंग में चार ऑफिस स्पेस हैं. उन्होंने ये ऑफिस अगस्त 2023 में खरीदा था. इसके बाद उसी साल दिसंबर 2023 में उन्होंने मुंबई के ओशिवरा में लगभग 10,000 स्क्वायर फुट की इन सभी चार कमर्शियल यूनिट्स को 2.07 करोड़ रुपये के वार्षिक किराए और 1.03 करोड़ रुपये की सिक्यॉरिटी डिपॉजिट के साथ किराए पर दिया था. अब उन तीन कमर्शियल यूनिट्स के साथ बच्चन के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में कुल मिलाकर सात ऑफिस स्पेस हो गए हैं.

अन्य सेलिब्रेटी ने भी यहां ली है प्रॉपर्टी

बता दें कि इसी बिल्डिंग में काजोल मे भी पिछले साल जुलाई में 194 स्क्वायर फुट का कमर्शियल स्पेस खरीदा था। इनके अलावा सारा अली खान, उनकी मां अमृता सिंह ने भी इस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर 9 करोड़ रुपये में एक यूनिट खरीदी थी जिसका रजिस्ट्रेशन 11 जुलाई 2023 को हुआ था। पिछले साल ही सितंबर में कार्तिक आर्यन ने भी चौथी मंजिल पर एक कमर्शियल स्पेस 10.09 करोड़ रुपये में खरीदी थी और खबर है कि इस प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 47.55 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी थी।

अभिषेक बच्चन ने भी इसी साल खरीदे हैं 6 लग्जरी अपार्टमेंट

वहीं बताते चलें कि इसी साल मई 2024 में अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली में 15.42 करोड़ रुपये में कुल 6 लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदे थे. कुल मिलाकर 4,894 स्क्वायर फुच के ये अपार्टमेंट बोरीवली के पॉश ओबेरॉय स्काई सिटी में मौजूद हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago