✕

होम / B टाउन / ये फिल्मी स्टार्स आज करोड़ों में लेते हैं फीस, जानिए पहली फिल्म में मिले थे कितने रुपये

ये फिल्मी स्टार्स आज करोड़ों में लेते हैं फीस, जानिए पहली फिल्म में मिले थे कितने रुपये

आज सभी के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म दीवाना के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स आज एक फिल्म के करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि इन स्टार्स को इनकी पहली फिल्म के लिए कितने रुपये मिले थे? यदि नहीं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आज करोड़ों रुपये लेने वाले बॉलीवुड स्टार्स की पहली फिल्म की फीस क्या थी...

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें उनकी पहली फिल्म के लिए फीस के तौर पर 15 लाख रुपये मिले थे. आलिया की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी. उस वक्त उनकी उम्र 19 साल थी.

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का आज भी कोई जवाब नहीं. आपको बता दें कि बिग बी ने 'सात हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म 1969 में रिलीज हुई थी. अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए 5000 हजार रुपए मिले थे.

शाहरुख खान

आज सभी के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म दीवाना के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्हें उस फिल्म के लिए 4 लाख रुपये मिले थे.

अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की बतौर लीड पहली बॉलीवुड फिल्म थी सौगंध. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उन्हें इस फिल्म के लिए सिर्फ 51 हजार रुपये दिए गए थे.

आमिर खान

आमिर खान की हालिया फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' तो फ्लॉप हो गई, लेकिन आमिर ने 1988 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म का नाम था- कयामत से कयामत तक. इस फिल्म के लिए उन्हें 11 हजार रुपये बतौर फीस दिए गए थे.

सलमान खान

'मैंने प्यार किया' तो आपको याद ही होगा. सलमान खान ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था. उन्हें इस फिल्म के लिए 75 हजार रुपये दिए गए थे.

दीपिका पादुकोण

आज दीपिका पादुकोण को कौन नहीं जानता, पर आप ये नहीं जानते होंगे कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली थी. उन्होंने 2007 में 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन दीपिका ने ये फिल्म बिल्कुल फ्री में की थी.

VIDEO: LaalSinghChaddha vs RakshaBandhan आमिर खान के लिए एक और मुश्किल जानिए दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago