✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने खरीदा पूरा आइलैंड, जानिए क्या है इसकी खासियत

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने खरीदा पूरा आइलैंड, जानिए क्या है इसकी खासियत

वीडियो वायरल होने के बाद मीका सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस आइलैंड से संबंधित एक दूसरा वीडियो शेयर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: खबर है कि बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है. उस प्राइवेट आइलैंड पर एक खूबसूरत झील भी है. इसके अलावा आइलैंड पर 7 नाव और 10 घोड़े भी हैं.

वायरल हो रहा आइलैंड का वीडियो
इस आइलैंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मीका सिंह झील में बोट चलाते हुए दिख रहे हैं. जिस बोट को मीका चला रहे हैं, उसपर MS भी लिखा हुआ. MS का फुल फॉर्म Mika Singh बताया जा रहा है. इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

 

मीका सिंह ने भी शेयर किया वीडियो और लोगों को इन्वाइट किया
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- "मीका सिंह अपने छोटे से स्वर्ग में बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं. झील, 7 नावों और 10 घोड़ों के साथ प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले वे पहले भारतीय गायक हैं." हालांकि ये प्राइवेट आइलैंड उन्होंने कहां और कितने में खरीदा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. वीडियो वायरल होने के बाद मीका सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस आइलैंड से संबंधित एक दूसरा वीडियो शेयर किया है, जिसपर उन्होंने वीडियो कैप्शन में लिखा है, "मेरे खूबसूरत स्वर्ग पर आपका स्वागत है. यहां आप बोट के जरिए आ सकते हैं. कृपया पधारिए, शेर इंतजार कर रहा है."

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

यूजर ने गैर कानूनी होने का किया दावा
हालांकि पैपराजी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करके ये दावा किया है कि जिस लेक पर मीका सिंह बोट चला रहे हैं, उसका नाम दमदमा लेक है, जो हरियाणा में है. यह लेक हरियाणा सरकार के अधीन आता है. यूजर ने ये भी दावा किया है, जिस आइलैंड को मीका का बताया जा रहा है, वो गैरकानूनी है. वहीं, कुछ यूजर यह वीडियो देखकर मीका सिंह को बधाइयां दे रहे हैं और उनसे आइलैंड की कुछ और तस्वीरें और फोटो शेयर करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं.

'सावन में लग गई आग' से मीका सिंह को मिली पहचान
गौरतलब है कि मीका सिंह को 'सावन में लग गई आग' से पहचान मिली थी, जो 1998 में रिलीज हुई थी. यह एल्बम इतना चला कि लोग उनके दीवाने हो गए. उन्होंने 'प्यार के साइड इफेक्ट' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. मीका को रॉयल लाइफस्टाइल जीने के लिए जाना जाता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago