✕

होम / B टाउन / BCCI के इस ऐतिहासिक फैसले से बॉलीवुड खुश; किंग खान ने कह डाली ये बात

BCCI के इस ऐतिहासिक फैसले से बॉलीवुड खुश; किंग खान ने कह डाली ये बात

BCCI ने यह तय किया है कि अब से पुरुष और महिला क्रिकेटर्स की मैच फीस में कोई भेदभाव नहीं होगा, दोनों को समान मैच फीस दी जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उस ऐतिहासिक फैसले का बॉलीवुड ने स्वागत किया है, जिसमें पुरुष और महिला क्रिकेटर्स की मैच फीस के अंतर को खत्म करने की बात कही गई है. यानी अब महिला खिलाड़ियों को भी 'मैन इन ब्लू' जितनी फीस मिलेगी. पहले दोनों की फीस में काफी अंतर था. बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी बयां की है.

अब मिलेगी इतनी फीस
BCCI की नई व्यवस्था के तहत, अब भारतीय महिला क्रिकेटरों को हर टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपए मिलेंगे. जबकि प्रत्येक वनडे के लिए बोर्ड उन्हें 6 लाख और हर T-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए 3 लाख रुपए का भुगतान करेगा. पुरुष खिलाड़ियों को भी इतनी ही फीस मिलती है. इससे पहले, महिला खिलाड़ियों को वनडे और टी20 के लिए एक-एक लाख और टेस्ट मैच के लिए 4 लाख रुपए मिलते थे.

तापसी ने बताया बड़ा कदम 
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने BCCI सचिव जय शाह के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है, 'क्या बेहतरीन फ्रंट फुट शॉट है. इसी तरह, तापसी पन्नू ने भी क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले को सराहा है. उन्होंने लिखा है, 'समान काम समान वेतन की दिशा में एक बड़ा कदम. उदाहरण पेश करने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद'. बता दें कि तापसी ने महिला क्रिकेट टीम कप्तान रहीं मिताली राज पर बनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी. 'शाबाश मिठू' में उन्होंने मिताली राज की कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया था. इस फिल्म में दिखाया गया था कि मिताली ने पुरुष टीम के समान सुविधाएं दिए जाने की मांग की थी. 

‘दिल खुश हो गया’
वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी Instagram पर अपनी खुशी बयां की है. उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताया है. अनुष्का भी क्रिकेट से जुड़ी एक फिल्म में लीड रोल करती नज़र आएंगी. दरअसल, झूलन गोस्वामी के जीवन पर Chakda Express नाम से फिल्म बन रही है, जिसमें अनुष्का झूलन की भूमिका में हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट BCCI और जय शाह को टैग करते हुए लिखा है, 'दिल खुश हो गया यह पढ़ कर. छा गए'. इसी तरह, अमिताभ बच्चन ने भी BCCI के फैसले की सराहना की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago