होम / B टाउन / 70,,80 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा आज भी दिखतीं हैं हसीन, जीती हैं लग्जीरियस लाइफ

70,,80 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा आज भी दिखतीं हैं हसीन, जीती हैं लग्जीरियस लाइफ

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज भले ही फिल्मों से दूर हों, बावजूद इसके वह 300 करोड़ से अधिक संपत्ति की मालकिन हैं 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड की सदाबाहर हीरोइनों में शुमार रेखा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है. रेखा बचपन से अभिनय कर रही हैं और उन्होंने कई सारे ऐसे किरदार किए जो लोगों के दिलों पर छा गए हैं. रेखा अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, बावजूद इसके वह बेहद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं. आज यानी 10 अक्टूबर को रेखा अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं. तो चलिए आज इस खास मौके हम आपको रेखा की कमाई से जुड़ी जानकारी देते हैं.

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं रेखा 
दिग्गज अभिनेत्री रेखा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं. साल 2015 में उन्हें आखिरी बार 'शमिताभ' फिल्म में अदाकारी करते हुए देखा गया था. इसमें अमिताभ बच्चन और धनुष ने भी काम किया था. साल 1969 में बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली रेखा ने कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल भी जीता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा के पास 332 करोड़ रुपये की संपत्ति है. मुंबई के बैंड स्टैंड में रहने वाली रेखा कई कार्यक्रमों में शिरकत करके भी लाखों- करोड़ों रुपये कमाती हैं. उनके पास शानदार साड़ियों का भी एक कलेक्शन है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं.  

महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
रेखा के पास कई मंहगी कारें हैं, जिनमें से एक रोल्स रॉयस घोस्ट है, जिसकी कीमत 6.01 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 1.63 करोड़ रुपये की ऑडी ए8, 2.03 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू आई7 इलेक्ट्रिक, 2.17 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और एक होंडा सिटी भी है.

राजनीति और प्रॉपर्टी में निवेश के जरिए भी की कमाई
रेखा के पास ना सिर्फ मुंबई, ब्लकि साउथ इंडिया में भी कई सारी प्रॉपर्टीज हैं. जिनसे वो लाखों का किराया वसूलती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिलबोर्ड्स पर उनकी तस्वीर इस्तेमाल होती है, तो इसके लिए रेखा को 10-20 लाख रुपये मिलते हैं. रेखा जब सांसद थीं और राज्य सभा की सदस्य थीं, तो उन्हें हर साल 65 लाख रुपये का गुजारा भत्ता और सैलरी मिलती थी.

टीवी शोज के लिए लेती हैं लाखों रुपये फीस
रेखा एक्टिंग से तो दूर हैं, लेकिन वो अक्सर टीवी शोज में नजर आती हैं, जिसके लिए उन्हें लाखों रुपये की मोटी फीस दी जाती है. साथ ही किसी इनोगरेशन प्रोग्राम में अगर वो रिबन काटने जाती हैं, तो उसके लिए भी उन्हें अच्छी-खासी फीस लेती हैं. रेखा इन सब चीजों के अलावा कुछ विज्ञापन में काम करती हुई भी नजर आ जाती हैं. इसके अलावा वो बिहार की ब्रैंड एंबेसडर भी रही हैं.

इन फिल्मों में किया काम
रेखा की प्रमुख फिल्मों में उमराव जान, मिस्टर नटवरलाल, मुकद्दर का सिकंदर, खून भरी मांग, खूबसूरत, घर, इजाजत, नमक हराम, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, जीवन धारा, बहूरानी, दो अनजाने, मुझे इंसाफ चाहिए, लज्जा, जुदाई, प्यार की जीत, बीवी हो तो ऐसी, सिलसिला, कोई मिल गया और कृष शामिल हैं. रेखा पिछली बार साल 2018 में यमला पगला दीवाना फिर से एक गाने में नजर आई थीं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago