✕

होम / B टाउन / Popular गेम BGMI के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने की पार्टनरशिप, बनी ब्रैंड एंबेसडर

Popular गेम BGMI के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने की पार्टनरशिप, बनी ब्रैंड एंबेसडर

BGMI (BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA) बनाने वाली कंपनी Krafton ने दीपिका को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप लोकप्रिय गेम BGMI खेलते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्लेएबल कैरेक्टर के तौर पर इस गेम में एंट्री लेने वाली हैं. BGMI (BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA) बनाने वाली कंपनी Krafton ने दीपिका को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है, ऐसे में अब अगले एक साल के लिए दीपिका बीजीएमआई की ब्रैंड एंबेसडर बनी रहेंगी. तो चलिए जानते हैं दीपिका पादुकोण को BGMI में कौन-से कैरेक्टर में नजर आएंगी ?

इन कैरेक्टर्स का रोल प्ले करेंगी दीपिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण को BGMI में प्लेएबल कैरेक्टर (दो अलग-अलग कैरेक्टर स्किन्स में) के तौर पर दिखाया जाएगा, जो उनके आइकॉनिक स्टाइल और पर्सोना को समेटे होगा. बता दें, इससे पहले क्राफ्टन ने रणवीर सिंह, हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय सितारों और मुंबई इंडियन्स जैसे ब्रैंड के साथ भी भागीदारी की है.

गेमिंग एक्सपीरियंस होगा मजेदार

क्राफ्टन गेमिंग एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए इन-गेम एंटरटेनमेंट पर खास फोकस कर रहा है. दीपिका पादुकोण के साथ पार्टनरशिप भी इसलिए की गई है. कंपनी ने इनोवेशन तथा कस्टमाइजेशन को बेहतर करने के लिए कई फीचर भी बीते दिनों में पेश किए हैं. गेमिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया को एक साथ लाकर क्राफ्टन गेम के भीतर इमर्सिव एक्सपीरियंस देना चाहता है. एक्ट्रेस ने इस साझेदारी पर कहा कि BGMI फैमिली के साथ एक नए सफर पर निकलने का यह रोमांचक अवसर है. गेमिंग आज भारत में काफी लोकप्रिय हो चुकी है. मुझे गेमिंग कम्युनिटी की एनर्जी के साथ जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है.

इतनी है दीपिका की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 597 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए लगभग 15-20 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा वह विज्ञापन से भी तगड़ी कमाई करती हैं. उन्होंने  कई स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है.

इसे भी पढ़ें-Royal Enfield ने बुलेट 350 का 'बटालियन ब्लैक' वैरिएंट की बुकिंग शुरू, जानिए कितनी है कीमत?

आलीशान घर और महंगी कारों का कलेक्शन
दीपिका अपने पति रणबीर सिंह के साथ वर्ली के बेआमोंदे टावर्स में रहती हैं, यहां उनका 4 BHK फ्लैट है, जिसकी कीमत  16 करोड़ रुपये है. वहीं, 2022 में उन्होंने बांद्रा में 119 का करोड़ का घर खरीदा था, इस घर में 19 कार पार्किंग मौजूद हैं. घर से समंदर दिखता है. 2021 में दीपिका ने अलीबाग में एक शानदार हॉलिडे होम खरीदा था, इस प्रॉपर्टी की कीमत 22 करोड़ रुपये है.

कलेक्शन में 8 लग्जरी कार 

दीपिका पादुकोण लग्जरी कार की शौकीन हैं. उनके पास कई महंगी और विंटेज गाड़ियां हैं. उनके गैरेज में 3 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक S650, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास, सेडान ऑडी A8L, पोर्श कायेन, एसयूवी ऑडी क्यू7, ऑडी ए6, मिनी कूपर कन्वर्टिबल जैसी कई लग्जरी कार पार्क हैं. इसके अलावा उनके वैनिटी वैन की कीमत 2 करोड़ है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago