✕

होम / B टाउन / Actor Govinda से 1000 करोड़ के स्कैम में होगी पूछताछ, क्या है पूरा मामला?

Actor Govinda से 1000 करोड़ के स्कैम में होगी पूछताछ, क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) से 1000 करोड़ रूपए के Online Ponzi Scam के तहत पूछताछ की जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गोविंदा (Govinda) बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं और आज भी लोग उनके डांसिंग मूव्स के दीवाने हैं. लेकिन इस वक्त बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लेकर एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. खबर आ रही है कि गोविंदा से जल्द ही पूछताछ शुरू की जा सकती है. 

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) से उड़ीसा आर्थिक आरोप विभाग (Odisha EOW) द्वारा 1000 करोड़ रूपए वाले ऑनलाइन पोंजी स्कैम (Online Ponzi Scam) के तहत पूछताछ की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने कथित तौर पर उस कंपनी का समर्थन किया, जिसने पूरे देश में ऑनलाइन पोंजी स्कैम को अंजाम दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कंपनी का नाम सोलर टेक्नो अलायन्स (Solar Techno Alliance) है. यह कंपनी दुनिया भर के कई देशों में मौजूद है और कंपनी पर आरोप है कि क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट के जरिये कंपनी ने देश भर में एक ऑनलाइन पोंजी स्कैम को अंजाम दिया है. कंपनी ने कथित तौर पर बिना भारत के केंद्रीय बैंक RBI की मंजूरी के देश भर में 2 लाख से ज्यादा लोगों से जमा के रूप में पैसे इकट्ठे किए और लगभग 1000 करोड़ रूपए इकट्ठे कर लिए.

Govinda के बयान से मिलेगी मदद 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो EOW में मौजूद संस्थाओं ने यह साफ़ कर दिया है कि इस मामले में गोविंदा (Govinda) न ही आरोपी हैं और न ही उनपर किसी प्रकार का शक किया जा रहा है. उनसे सिर्फ इसलिए सवाल पूछे जाएंगे क्योंकि उन्होंने कुछ वीडियो में STA का समर्थन किया था. साथ ही संस्थाओं द्वारा यह भी बताया गया है कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) के बयानों की मदद से अधिकारी इस सकाम के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करेंगे. आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर ने गोवा में STA द्वारा आयोजित किए गए एक विशालकाय समारोह में भी भाग लिया था. उड़ीसा EOW की एक टीम मुंबई पहुंचेगी और अधिकारी इस स्कैम के बारे में और कंपनी एवं गोविंदा के संबंधों के बारे में बॉलीवुड एक्टर से सवाल करेंगे. 

Govinda होंगे गवाह?
अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि अगर गोविंदा (Govinda) के पास ऐसे कागजात मौजूद हैं जो इस बात का दवा करते हैं उन्होंने एक समझौते की वजह से इस कंपनी का समर्थन किया है, तो उन्हें भी इस मामले में एक गवाह के रूप में जोड़ा जाएगा. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. अगर काम की बात करें तो गोविंदा को आखिरी बार 2019 में रंगीला राजा नामक फिल्म में डबल रोल अदा करते हुए देखा गया था. 
 

यह भी पढ़ें: इन गेमिंग कंपनियों ने नहीं भरा GST? मिल सकता है नोटिस!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago