होम / B टाउन / बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के पास आलीशान बंगला, लग्जरी कारों का कलेक्शन, इतनी है नेटवर्थ...

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के पास आलीशान बंगला, लग्जरी कारों का कलेक्शन, इतनी है नेटवर्थ...

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल व मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने बॉलीवुड में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

'ड्रीम गर्ल' व भाजपा सांसद हेमा मालिनी बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहद टैलेंटिड एक्ट्रेस में से एक रही हैं. उन्होंने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल अब भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. आज यानी 16 अक्टूबर 2024 को हेमा मालिनी अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं. तो आइए इस खास मौके पर हम आपको उनकी आलीशान जिंदगी और संपत्ति के बारे में बताते हैं. 

करोड़ों की संपत्ति की मालिक
लोकसभा चुनाव 2024 में हेमा मालिनी द्वारा दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 298 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 298 करोड़ में 129 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके नाम है और 169 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके पति अभिनेता धर्मेंद्र के नाम है. हेमा के पास बैंक में 1.13 करोड़, अन्य वित्तीय संस्थाओं में 4.28 करोड़ रुपये हैं. उनके पास 2.96 करोड़ की विरासती संपत्ति है. 2.57 करोड़ के शेयर भी हैं. 

करोड़ों के गहने, घर और कार का कलेक्शन
हेमा गहनों की भी शौकीन हैं. उनके पास 3.39 करोड़ रुपये के गहने हैं. वहीं, उनके पास मुंबई में एनएस रोड पर जमीन, अंधेरी वेस्ट में दो फ्लैट, गोरेगांव में फ्लैट, चेन्नई में कस्तूरी रंगा रोड पर फ्लैट और वृंदावन में एक घर है. इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज बेंज, अल-काजर, मारुति ईको जैसी कई लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है.

150 से अधिक फिल्मों में किया काम
हेमा मालिनी भाजपा सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ एक लेखिका, फिल्म-निदेशक, नृत्यांगना भी हैं. इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फिल्म 'सपनों का सौदागर' से की. हेमा मालिनी बॉलीवुड में 'ड्रीमगर्ल' नाम से प्रसिद्ध हैं. 1981 में उन्होंने अभिनेता धर्मेन्द्र से शादी की. उन्होंने अपने करियर में करीब 150 फिल्में की हैं, जिनमें सीता और गीता, शोले, अंधा कानून, ड्रीम गर्ल, सपनों का सौदागर, बागबान, वीर जारा आदि शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago