✕

होम / B टाउन / कैसी होती है 4 करोड़ वाली सुपरकार? आदिपुरुष के डायरेक्टर को मिला गिफ्ट

कैसी होती है 4 करोड़ वाली सुपरकार? आदिपुरुष के डायरेक्टर को मिला गिफ्ट

Ferrari F8 Tributo में 3902 CC का इंजन है. इस सुपरकार का माइलेज 7.75 kmpl है, जो कंपनी क्लेम करती है. इसमें 8 सिलेंडर लगे हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 'आदिपुरुष' फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत से टी सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार इतने खुश हैं कि उन्हें गिफ्ट के तौर पर एक कार दे दी. कार भी कोई ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि 4.02 करोड़ रुपये की सुपरकार गिफ्ट कर दी. ओम राउत को जो कार गिफ्ट की गई है, उसका मॉडल है- Ferrari F8 Tributo.

पहले भूषण कुमार के नाम पर थी यह कार
रिपोर्ट में ऐसा भी कहा जा रहा है कि भूषण कुमार ने राउत को जो कार गिफ्ट की है, वो सीधे शो-रूम से गिफ्ट नहीं की है, बल्कि वो कार पहले उनके नाम पर रजिस्टर्ड थी. यानी भूषण कुमार ने अपने नाम वाली 4.02 करोड़ की कार ओम राउत को गिफ्ट की है. कहा जा रहा है कि ओम राउत के काम से भूषण कुमार इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में से एक कार उन्हें देने का फैसला पहले ही कर लिया था.

कार्तिक आर्यन को 4.70 करोड़ रुपये की सुपरकार गिफ्ट कर चुके हैं भूषम कुमार
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब भूषण कुमार ने पहली बार किसी को लग्जरी आइटम गिफ्ट में दी है. इससे पहले उन्होंने 'Bhool Bhulaiyaa 2' की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन को 4.70 करोड़ रुपये की Orange McLaren गिफ्ट कर दी थी. इन दिनों एक्टर इसी कार से मुंबई में घूमते हुए दिखाई देते हैं.

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म
गौरतलब है कि 'आदिपुरुष' 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है. इसमें सुपरस्टार प्रभास राम के रोल में हैं, कृति सेनन सीता के रोल में हैं. वहीं, सन्नी सिंह लक्ष्मण के रोल में तो सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद रावण के लुक को लेकर विवादों में आ गया था.

क्या होती है सुपरकार
इसे आप एक तरह से स्पोर्ट्स या रेसिंग कार समझ सकते हैं. इसे आप सुपर पावर कार भी कह सकते हैं, जिसका इंजन बहुत पावरफुल होता है और इसमें लगभग 8 सिलेंडर होते हैं. सुपरकार इतनी पावरफुल होती है कि 0 से 100 किमी. प्रति घंटा पहुंचने में इसे 2.5 से 3 सेकंड ही लगते हैं. सुपरकार की मिनिमम टॉप स्पीड लगभग 300 किमी. प्रति घंटा होती है और इसमें दो लोगों के बैठने की जगह होती है और इसमें सभी आधुनिक फीचर्स होते हैं.

Ferrari F8 Tributo के फीचर्स
Ferrari F8 Tributo में 3902 CC का इंजन है. इस सुपरकार का माइलेज 7.75 kmpl है, जो कंपनी क्लेम करती है. इसमें 8 सिलेंडर लगे हुए हैं. इसमें अधिकतम दो लोगों के बैठने की जगह है और 200 लीटर बूट स्पेस है. इसके अलावा इसमें 78 लीटर का पेट्रोल फ्यूल टैंक दिया गया है. इस कार की टॉप स्पीड 340 किमी. प्रति घंटा है. यह कार 0 से 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 2.9 सेकंड लेती है. इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago