✕

होम / B टाउन / दीपिका के जिन कपड़ों पर मचा है बवाल, उनकी कीमत आपको कर देगी हैरान 

दीपिका के जिन कपड़ों पर मचा है बवाल, उनकी कीमत आपको कर देगी हैरान 

पठान फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों और डांस मूव्स पर भी आपत्ति जताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' के एक गाने को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस गाने में दीपिका पादुकोण जिस बिकिनी में नजर आई हैं, उसने कई धार्मिक संगठन और नेताओं को नाराज कर दिया है. दीपिका की बिकिनी के रंग के साथ-साथ उनके डांस मूव्स पर भी आपत्ति जताई जा रही है. बता दें कि 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam rang) 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था, उसके बाद से ही यह बवाल की वजह बन गया है.

इतनी है कीमत
दरअसल, 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण ने एक ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी हुई है, जिसे कुछ लोग धर्म का अपमान बता रहे हैं. वैसे इस गाने में दीपिका ने दूसरे रंग की भी बिकिनी पहनी हैं, अगर उनकी कीमत की बात की जाए, तो आपको सुनकर यकीन नहीं होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  दीपिका ने गाने में जो गोल्डन मोनोकनी पहनी है, उसकी कीमत 11 हजार 983 रुपए है. साथ ही, पीले रंग की बिकिनी की कीमत 19 हजार 773 रुपए है. 

खासतौर पर किया डिजाइन 
इस गाने में दीपिका ने एक कलरफुल वन शोल्डर बिकिनी भी पहनी है. हालांकि, इसकी सटीक कीमत का अभी पता नहीं लग पाया है. दीपिका के लिए इस बिकिनी को डिजाइनर सायशा शिंदे ने खासतौर पर कस्टमाइज किया है. बता दें कि सायशा ने ही दीपिका के शिमरी स्कर्ट और क्रॉप टॉप को भी डिजाइन किया है. बात करें 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. इसमें दीपिका और शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज के वक्त बवाल के बढ़ने के आसार हैं. 

सुर्खियों में आ गई फिल्म  
दीपिका इस गाने में बेहद हॉट अंदाज में नजर आई हैं. हालांकि, आलोचकों का कहना है कि उन्होंने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका के मीम्स भी बन रहे हैं. वहीं, कुछ संगठनों ने फिल्म के खिलाफ विरोध तेज करने का ऐलान किया है. फिल्म का भविष्य भले ही जो भी हो, लेकिन इस विवाद ने उसे सुर्खियों में जरूर ला दिया है. बेशर्म रंग को महज कुछ ही दिनों में यूट्यूब पर लगभग 100 मिलियन के करीब व्यूज मिल चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago