✕

होम / B टाउन / नहीं बिकेगा Gadar 2 के एक्टर का बंगला? बैंक ने वापस लिया नोटिस!

नहीं बिकेगा Gadar 2 के एक्टर का बंगला? बैंक ने वापस लिया नोटिस!

बैंक द्वारा 56 करोड़ के कर्ज की रिकवरी की जानी थी और इसीलिए बैंक ने जुहू स्थित बंगले की नीलामी के लिए नोटिस जारी किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

साल 2001 में सनी देओल और अमीशा पटेल स्टारर फिल्म गदर को बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया था और इस फिल्म ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. अब हाल ही में इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी Gadar 2 को भी बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया और यह फिल्म भी जबरदस्त तरीके से लोगों को अपना दीवाना बना रही है. लेकिन इसी बीच सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी के लिए बैंक ने नोटिस जारी कर दिया और अब इस वजह से सनी देओल चर्चा का विषय बन गए हैं. 

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि यह नोटिस ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ द्वारा जारी किया गया था. दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 56 करोड़ के कर्ज की रिकवरी की जानी थी और इसीलिए बैंक ने मुंबई के जुहू स्थित एक्टर के बंगले की नीलामी के लिए नोटिस जारी कर दिया था. यह बंगला मुंबई के जुहू में गांधीग्राम रोड पर स्थित है और इस बंगले का क्षेत्रफल 599.44 स्क्वेयर मीटर है. अब सवाल उठता है कि आखिर बैंक ने यह नोटिस वापस क्यों ले लिया है? बैंक ने नोटिस वापस लेने के पीछे ‘तकनीकी कारणों’ को वजह बताया है. 

कब होनी थी नीलामी?
बैंक का कहना है कि सनी देओल द्वारा 56 करोड़ के कर्ज का भुगतान नहीं किया गया था और इसी लों की रिकवरी के लिए बैंक ने जुहू स्थित बंगले की नीलामी का फैसला लिया था. इस बंगले का नाम भी गदर 2 के एक्टर के नाम पर ही ‘सनी-विला (Sunny Villa)’ रखा गया था. बैंक द्वारा जारी किए गए शुरूआती विज्ञापन की मानें तो सनी विला को 25 सितंबर को नीलाम किया जाना था और बंगले की नीलामी के लिए 51.43 करोड़ रूपए की कीमत रिजर्व की गई थी. 

Gadar 2 मचा रही है गदर
2001 में रिलीज की हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने न सिर्फ लोगों को अपना दीवाना बनाया था बल्कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचा दिया था. अब हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Gadar 2 ने भी लोगों को अपना दीवाना बना लिया है और साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है. जहां एक तरफ यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा एडवांस्ड बुक होने वाली फिल्म बन चुकी है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने हाल ही में 300 करोड़ रुपये की कमाई करने का आंकड़ा भी पार कर लिया है. 
 

यह भी पढ़ें:  JFSL Listing: खराब शुरुआत के बाद बेचें या करें होल्ड, जानें एक्सपर्ट्स की राय


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago