होम / B टाउन / बिजनेस में भी 'आयुष्मान भव' खुराना, पहले ही निवेश पर कमाया 400% मुनाफा

बिजनेस में भी 'आयुष्मान भव' खुराना, पहले ही निवेश पर कमाया 400% मुनाफा

आयुष्मान खुराना ने कुछ समय पहले एक कंपनी में एंजल इन्वेस्टर के तौर पर निवेश किया था, जिससे उन्हें शानदार रिटर्न मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं. उनकी हर फिल्म कुछ हटकर होती है और बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड स्थापित करती है. इससे पता चलता है कि खुराना बेहद सोच-विचारकर फिल्मों का चुनाव करते हैं. कुछ ऐसा ही उन्होंने कारोबारी दनिया में भी किया है, जिसके चलते खुराना मोटा मुनाफा कमाने में कामयाब हुए हैं.   

इमामी से खरीदा ब्रैंड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष्मान खुराना ने एंजल इन्वेस्टर के तौर पर एक कंपनी में कुछ रकम इन्वेस्ट की थी और अब वो 400% रिटर्न के साथ उस कंपनी से बाहर हो गए हैं. इस तरह उन्होंने मोटा मुनाफा कमाया है. आयुष्मान के लिए किसी भी कंपनी ने एंजल इन्वेस्टर के तौर पर पैसा लगाने का यह पहला अनुभव था. अभिनेता ने जिस कंपनी में निवेश किया था, उस कंपनी को इमामी ने खरीद लिया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आयुष्मान खुराना ने कुल कितनी रकम निवेश की थी.  

क्या करती है कंपनी?
आयुष्मान साल 2018 में 'द मैन' नाम की कंपनी के साथ बतौर एंजल इन्वेस्टर जुड़े थे. यह कंपनी मैन ग्रूमिंग से जुड़े उत्पाद बेचती है. अब इस कंपनी को दिग्गज ब्रैंड इमामी ने 400 करोड़ रुपए में खरीद लिया है. ऐसे में आयुष्मान ने जितनी रकम लगाई थी, उसका उन्हें 400 प्रतिशत रिटर्न मिल गया है.

ऐसे जुड़ा था रिश्ता
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यशराज फिल्म्स ने अपनी टैलेंट मैनेजमेंट यूनिट YRF टैलेंट के माध्यम से आयुष्मान खुराना और द मैन कंपनी के बीच साझेदारी को सुविधाजनक बनाने में अहम् किरदार निभाया था. आयुष्मान के निवेश से कंपनी को बाजार पर अपनी पकड़ बनाने में मदद मिली. आयुष्मान इस कंपनी के ब्रैंड एंबेसडर भी रहे हैं.

खुराना ने जताई खुशी
आयुष्मान का कहना है कि उन्हें शुरू से ही 'द मैन' के विजन पर भरोसा था. कंपनी की सक्सेस जर्नी का हिस्सा बनना और पुरुषों के ग्रूमिंग इंडस्ट्री पर इसके प्रभाव को देखना बेहद संतुष्टिदायक रहा है. वहीं, द मैन के फाउंडर हितेश ढींगरा ने कहा कि आयुष्मान के साथ साझेदारी एक गेम-चेंजर रही है. गौरतलब है कि आयुष्मान की तरह लगभग सभी बॉलीवुड स्टार्स किसी न किसी बिज़नेस से जुड़े हुए हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago