✕

होम / B टाउन / सलमान खान की बहन थीं अर्जुन कपूर का पहला प्यार, एक्टर ने बताई ब्रेकअप की आपबीती

सलमान खान की बहन थीं अर्जुन कपूर का पहला प्यार, एक्टर ने बताई ब्रेकअप की आपबीती

अर्पिता खान के साथ डेटिंग को लेकर अर्जुन कपूर ने बताया कि वो उनका पहला और सीरियस रिलेशनशिप था. वो रिलेशनशिप बहुत स्पेशल था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप ये सोचते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स की लाइफ बहुत मजेदार होती है, उन्हें कोई तकलीफ नहीं होती या उनके लिए सबकुछ बहुत आसान होता है, तो आप गलत हैं. उनकी लाइफ में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिससे उनका मन बहुत टूट जाता है. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर और मलाइका अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ भी हुआ है.

अर्पिता खान के साथ डेटिंग
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पहली गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की दर्दभरी आपबीती सुनाई है. ये उन दिनों की बात है, जब अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और लोग उन्हें बोनी कपूर के बेटे और अनिल कपूर के भतीजे के रूप में जानते थे. वे लोगों की नजर में तब आए, जब उनकी और सलमान खान की बहन अर्पिता खान की डेटिंग की खबरें सामने आईं.

दोनों के बीच कब शुरू हुई प्यार की कहानी
अर्पिता खान के साथ डेटिंग को लेकर अर्जुन कपूर ने बताया कि वो उनका पहला और सीरियस रिलेशनशिप था. वो रिलेशनशिप बहुत स्पेशल था. उन्होंने इंटरव्यू में बताया, "जब मैं 18 साल का था, तब हम दोनों ने एक-दूसरे को देखना शुरू किया और यह दो साल तक चला. मैं सलमान भाई के साथ भी जुड़ा हुआ था, लेकिन हमारे रिलेशनशिप की शुरुआत 'मैंने प्यार क्यूं किया' की शूटिंग के दौरान हुई. मैं सलमान भाई से डर गया था और जाकर उन्हें और पूरे परिवार को बताया, क्योंकि मैं चाहता था कि वे सबकुछ पहले मुझसे जानें. वे इसके बारे में बहुत दयालु थे. वे लोग और रिश्तों की बहुत कद्र करते हैं. यहां तक कि कई बार उन्होंने मेरा ही साथ दिया."

सबकुछ सही चल रहा था, तभी अचानक ब्रेकअप हो गया
अर्जुन कपूर ने आगे बताया, "मैं 140 किलो का था, सलाम-ए-इश्क फिल्म के लिए निखिल आडवामी को असिस्ट कर रहा था, मेरी एक गर्लफ्रेंड थी, पार्टी करता था और यह महसूस करता था कि मेरी जिंदगी सही दिशा में जा रही है. मैं यह सोचता था कि 22 तक मैं अपनी फिल्म डायरेक्ट कर लूंगा. फिर एक दिन उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया और अचानक मैं कन्फ्यूज्ड हो गया कि मेरे भविष्य में मेरे लिए क्या है. संबंध टूटने के बाद भी मैं सलमान खान के साथ घूमता था. वे मेरे दोस्त थे, पिता जैसे थे, बड़े भाई थे. उस वक्त वे मेरे लिए सबकुछ थे. उस दौरान उन्होंने मुझे यह महसूस कराया कि बड़े भाई होने का क्या महत्व होता है."

दोनों की आज की जिंदगी
अब अर्पिता शादीशुदा हैं और दो खूबसूरत बच्चों की मां हैं. वहीं, अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ अच्छे रिलेशनशिप मैं हैं और हाल में ही 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी नजर आए थे.

VIDEO : RBI ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे हो सकेगा KCC का आवेदन
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago