✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: करोड़ों की मालकिन Anushka को किस सेक्टर में निवेश करना है पसंद? 

Happy Birthday: करोड़ों की मालकिन Anushka को किस सेक्टर में निवेश करना है पसंद? 

अनुष्का ने 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भले ही क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ हैं, लेकिन उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अनुष्का फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं, जिनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वालीं अनुष्का आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनका जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. आर्मी फैमिली से ताल्लुख रखने वालीं अनुष्का ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन बड़े पर्दे पर रंग जमाने के लिए जल्द ही मॉडलिंग छोड़ दी. 

2008 में पहला ब्रेक
अनुष्का ने 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म के बाद अनुष्का शर्मा ने कई हिट फिल्में दीं. आज वह एक सफल अभिनेत्री हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. अनुष्का आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. फिलहाल, वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बन रही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' की तैयारियों में बिजी हैं. 

एक फिल्म के 12 करोड़
अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ 255 करोड़ रुपए से ज्यादा है. वह फिल्मों में काम करने के लिए मोटी फीस वसूलती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपए लेती हैं. इसके अलावा, विज्ञापनों के जरिए भी उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है. एक एड फिल्म के लिए उनकी फीस 4 से 5 करोड़ रुपए रहती है. उनकी सालाना कमाई 12 करोड़ से ज्यादा रहती है. उनकी इनकम में सबसे ज्यादा योगदान Brand Endorsements और Personal Investments का है. अधिकांश फिल्म स्टार्स की तरह अनुष्का शर्मा ने भी कई जगह इन्वेस्टमेंट किया हुआ है. पिछले तीन सालों में उनकी नेटवर्थ में 50 फीसदी के आसपास इजाफा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: Happy Birthday: सबसे अमीर बनने की चाहत न रखने वाले Mahindra कितने हैं अमीर? 

प्रॉपर्टीज में किया इन्वेस्ट
अनुष्का शर्मा को प्रॉपर्टी में निवेश करना खासा पसंद है. उन्होंने 2014 में मुंबई में एक आलीशान मकान खरीदा था, जिसकी कीमत आज 9 करोड़ से ज्यादा है. इसके अलावा भी उनकी कई और प्रॉपर्टीज हैं. अनुष्का को लग्जरी कारों का भी बेहद शौक है. उनके कलेक्शन में BMW, Range Rover और Mercedes से लेकर कई कारें हैं. एक्ट्रेस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रॉपर्टी में ही अकेले 36 करोड़ रुपए का निवेश किया हुआ है. वह फेस वॉश से लेकर हेयर ऑयल तक कई विज्ञापनों में आती हैं. Clean Slate Films के नाम से उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है. इतना ही नहीं, अनुष्का एक क्लोदिंग ब्रैंड की मालकिन भी हैं, जिसका नाम NUSH है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago