✕

होम / B टाउन / बहुत कम फीस में अनुराग बासु ने डायरेक्ट की ये दो फिल्में, मेकर्स ने दी थी सिर्फ इतनी रकम

बहुत कम फीस में अनुराग बासु ने डायरेक्ट की ये दो फिल्में, मेकर्स ने दी थी सिर्फ इतनी रकम

अनुराग बासु (Anurag Basu) को बॉलीवुड में फिल्म डायरेक्शन का मौका सबसे पहले मुकेश भट्ट ने दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: मशहूर डायरेक्टर अनुराग बासु (Anurag Basu) ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिसमें 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'बर्फी' और 'लूडो' शामिल हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में टीवी शोज से की थी, लेकिन आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्देशक बन चुके हैं और कई सितारे उनके साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में बहुत कम फीस में फिल्मों का निर्देशन करना शुरू किया था

अनुराग बासु ने किया खुलासा
अनुराग बासु (Anurag Basu) को फिल्मों के डायरेक्शन का मौका मुकेश भट्ट ने दिया था. साल 2020 में अनुराग ने मिड डे साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें 'साया' और 'मर्डर' के डायरेक्शन के लिए सिर्फ 7 लाख रुपये मिले थे. यानी एक फिल्म के लिए सिर्फ 3.5 लाख. दरअसल, अनुराग ने मुकेश भट्ट से कहा कि वह एक फिल्म के निर्देशन के लिए 7 लाख रुपये फीस लेंगे, लेकिन प्रोड्यूसर ने 7 लाख में उनसे दोनों फिल्मों का निर्देशन करवा लिया. हालांकि, अनुराग ने कोई आपत्ति जाहिर नहीं की. इस मामले में अनुराग बासु ने कहा कि, 'मैं आउटासाइडर था और बहुत सारी चीजें सीख रहा था. मैं तो ये काम उनके लिए फ्री में कर देता'. 

प्रोड्यूसर ने सालों बाद दिया जवाब
सालों बाद अपने 69वें जन्मदिन पर बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने इस मामले को लेकर बात की. उन्होंने कहा, 'मुझे फीस तो याद नहीं है (जो अनुराग बासु को भुगतान किया गया था) लेकिन उस समय यही फीस थी, है ना? साथ ही वह नए डायरेक्टर थे, जिन्हें मैं ब्रेक दे रहा था. इसके अलावा जॉन अब्राहम भी न्यूकमर थे. हमने उन्हें 'जिस्म' (2003) में ब्रेक दिया था और 'साया' उनकी अगली फिल्म थी, तो इस तरह न्यूकमर को लेकर नए निर्देशक वाली फिल्म के लिए आप किस रिकवरी की उम्मीद कर सकते हैं?

लोगों को पसंद आई 'लूडो'
वर्क फ्रंट की बात करें साल 2020 में अनुराग बासु  (Anurag Basu) ने फिल्म 'लूडो' का निर्देशन किया था जिसमें वह खुद भी एक्टिंग करते हुए नजर आए थे. इस मूवी में अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, राजकुमार राव और अन्य सितारों ने काम किया था. इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया. ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो, अनुराग बासु बहुत जल्द आमिर खान और रणबीर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago