✕

होम / B टाउन / अनुपम खेर का नया Inspirational चैट शो, जानिए कौन है पहला गेस्ट और क्या खुले राज?

अनुपम खेर का नया Inspirational चैट शो, जानिए कौन है पहला गेस्ट और क्या खुले राज?

अनुपम खेर ने अपने बचपन का एक किस्सा भी सुनाया, जब उन्होंने अपनी मां से 5 पैसे लिए थे और उसे लेकर स्कूल गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का एक नया चैट शो शुरू हुआ है, जिसका नाम है- 'मंजिले और भी हैं'. अनुपम खेर ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने अपने चैट शो के बारे में बताया है.

अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा है, "दोस्तों! जल्द आ रहा है मेरा नया #ChatShow “मंज़िले और भी है” मेरे@YouTube channel पर. क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं मेरे इस inspirational शो का पहला गेस्ट कौन होगा? सही guess करने वाले को मिलेगा एक ज़बरदस्त इनाम! Jai Ho!"

 

अनुपम खेर के चैट शो का पहला गेस्ट
इसके कुछ दिनों के बाद उन्होंने इस चैट शो को लेकर एक और ट्वीट किया और बताया कि उनके शो का पहला गेस्ट कौन है? अनुपम खेर ने खुलासा किया कि उनके इस inspirational शो का पहला गेस्ट कोई और नहीं, बल्कि उनकी मां हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "TRAILER OUT! दुनिया की हर माँ की अपनी एक कहानी होती है. ये मेरी माँ- दुलारी खेर की कहानी है! Full episode will be available tomorrow in my @youtube channel! ये रहे शो के कुछ अंश! आपको ज़रूर अच्छे लगेंगे! क्योंकि   #DulariRocks!"

'जो मैंने अपने मां-बाप के पास किया, वो ससुराल में नहीं कर सकती थी'
उस ट्वीट में पहले शो के जो अंश दिखाए गए हैं, उनमें अनुपम खेर अपनी मां से पूछते हैं कि क्या आपको लगता था कि आप गरीब हो? उनकी मां ने हां में जवाब दिया. इसके बाद जब उन्होंने उनसे पूछा कि ऐसा क्यों? तब उनकी मां ने जवाब दिया कि जो मैंने अपने मां-बाप के पास किया, वो ससुराल में नहीं कर सकती थी.

पढना नहीं था पसंद
इस क्लिप में कई इंटरेस्टिंग बातें हैं, जैसे अनपम खेर की मां को पढ़ना पसंद नहीं था. जब इस मुद्दे पर उन्होंने अपनी मां से सवाल पूछा कि आप पढ़ते क्यों नहीं थे? तो उनकी मां ने बेबाकी से जवाब दिया, "पता नहीं, मुझे पढ़ना अच्छा नहीं लगता था."

जब मां ने नंगा करके अनुपम खेर को घर से बाहर कर दिया
इस दौरान अनुपम खेर ने अपने बचपन का एक किस्सा भी सुनाया, जब उन्होंने अपनी मां से 5 पैसे लिए थे और उसे लेकर स्कूल गए थे. जब वे स्कूल से लौटे तब उनकी मां ने उनका बैग चेक किया, जिसमें से 3 पैसे और 2 पैसे निकले. इसके बाद उनकी मां गुस्से से लाल हो गईं और पूछने लगीं कि बता ये पैसे कहां से आए. क्या चोरी शुरू कर दी? वे जवाब देते उससे पहले ही उनकी पिटाई शुरू हो गई और नंगा करके घर से बाहर कर दिया.

 

दिलीप कुमार का मत्था टेकने से कर दिया इंकार
इस शो के दौरान अनुपम खेर की पहली गेस्ट उनकी मां ने दिलीप कुमार से जुड़ी एक घटना भी बताई कि जब वे उनके घर आए तो सब हैरान थे और उन्हें दिलीप कुमार का मत्था टेकने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मैंने सबसे पूछा कि इनका मत्था क्यों टेकूं?

गंजे होने का किस्सा
अनुपम खेर की मां ने एक्टर के गंजे होने की बात भी बताई. उन्होंने इस शानदार चैट शो में अनुपम खेर के बारे में बताया कि जब वे पैदा हुए थे, तब भी गंजे ही थे. उस समय 100 में से 1 बच्चा गंजा पैदा होता था, जिसमें से अनुपम खेर एक थे. काफी दिनों के बाद उनके बाल आए थे.

नरेंद्र मोदी क्यों अच्छे लगते हैं?
अनुपम खेर ने जब अपनी मां से पूछा कि आपको नरेंद्र मोदी जी बहुत अच्छे लगते हैं, ऐसा क्यों? तो उन्होंने जवाब दिया, क्योंकि वो अपनी मां की बहुत इज्जत करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago