✕

होम / B टाउन / इस दिन होगी अनंत-राधिका की शादी, 3 दिन चलेंगी रस्में दुनियाभर की हस्तियां होंगी शामिल

इस दिन होगी अनंत-राधिका की शादी, 3 दिन चलेंगी रस्में दुनियाभर की हस्तियां होंगी शामिल

रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इनकी शादी की तारीख सामने आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के दिग्गज कारोबारी रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लंबे समय से दोनों की शादी की तैयारियां चल रही हैं. वहीं, अब दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है. इसी साल दोनों तो चलिए जानते हैं इनकी शादी कब और कहां होने जा रही है?

इस दिन और इस जगह होगी शादी

जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे. शादी समारोह मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में होगा. शादी में पहुंचने वाले महमानों को लाल और सुनहरे रंग का कार्ड मिलना शुरू हो गया है, जिसमें 3 दिन चलने वाले फंक्शन की जानकारी दी गई है.  

शादी के कार्ड में श्रीराम और सीता का चित्र
इस शानदार शादी में देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां जैसे बिजनेस, राजनीति और बॉलीवुड समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं. सभी मेहमानों को ट्रेडिशनल लाल और गोल्डन रंग का कार्ड मिल चुका है. इस कार्ड पर श्रीराम और सीता माता का चित्र भी प्रिंट है.

पारंपरिक भारतीय परिधानों में पहुंचेंगे मेहमान

जानकारी के अनुसार इस भव्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों से कहा गया है कि वे भारत के पारंपरिक परिधानों में पहुंचें. वहीं, 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ के खास अवसर पर मेहमानों का ड्रेस कोड ‘फॉर्मल इंडियन’ रखा गया है. 14 जुलाई को मंगल उत्सव के मौके पर ड्रेस कोड ‘इंडियन चिक’ रहेगा. शादी से जुड़े सभी समारोह जियो वर्ल्ड सेंटर पर संपन्न होंगे. शादी के सभी प्रमुख रीति-रिवाज पारंपरिक वैदिक हिंदू धर्म के अनुरूप होंगे.

इसे भी पढ़ें-PhonePe ग्राहकों को अब लोन भी देगा, आपको होगा फायदा

उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं राधिका मर्चेंट
अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट ‘इनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ के सीईओ वीरेन मर्चेंट और एंटरप्रिन्योर शैला मर्चेंट की बेटी हैं.

प्री-वेडिंग पर हजारों करोड़ों रुपये का खर्च
अनंत-राधिका की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग फंक्शन का भी आयोजन किया गया है. अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इटली से फ्रांस के बीच समंदर में लग्जरी क्रूज पर आयोजित किया जा रहा है.  इसमें 400 से 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.  यह कार्यक्रम 29 मई से शुरू हो चुका है और कुल चार दिन तक चलेगा. इस फंक्शन में देश और दुनिया की 800 जानी मानी हस्तियों को न्योता दिया गया है. इसमें कार्यक्रम में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान, रितेश देशमुख, रश्मिका मंदाना आदि जैसे कई फिल्म स्टार्स शामिल हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्री-वेडिंग फंक्शन में ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा भी परफॉर्म कर सकती हैं. वहीं, मार्च में जामनगर में दोनों का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन किया गया था. इसमें मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप आदि शामिल हुए थे. इसमें रिहाना ने भी अपने शानदार परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया था. इस प्री वेडिंग में अंबानी परिवार ने 1259 करोड़ रुपये खर्च किए थे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago