होम / B टाउन / Ayodhya के मुरीद हुए Amitabh Bachchan, 14.5 करोड़ में खरीदा जमीन का टुकड़ा!

Ayodhya के मुरीद हुए Amitabh Bachchan, 14.5 करोड़ में खरीदा जमीन का टुकड़ा!

Amitabh Bachchan ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं और Ayodhya एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में काफी खास जगह रखता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल हाल ही में पता चला है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अयोध्या में रूचि दिखाते हुए एक जमीन का टुकड़ा खरीदा है. बिग बी (Big B) द्वारा यह प्लाट दि सरयू (The Sarayu) में खरीदा गया है, जिस मुंबई स्थित डेवलपर HoABL (हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा) द्वारा तैयार किया गया है. 

The Sarayu जहां बनेगा Big B का घर?
हालांकि इस डील की कीमत और इसके साइज के बारे में अभी तक कुछ खास पता तो नहीं चल पाया है लेकिन रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जमीन के इस टुकड़े का साइज 10,000 स्क्वेयर फुट है और इसकी कीमत लगभग 14.5 करोड़ रुपए है. सामने आ रही जानकारी की मानें तो इस जमीन का टुकड़े पर अमिताभ बच्चन अपना घर बनायेंगे. आपको बता दें कि दि सरयू (The Sarayu) को भी 22 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और ये वही दिन है जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. दि सरयू नामक यह एन्क्लेव कुल 51 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है. अपनी इन्वेस्टमेंट के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं और अयोध्या एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में काफी खास जगह रखता है.

Amitabh Bachchan और Ayodhya का इमोशनल कनेक्शन
इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा कि अयोध्या एक ऐसा शहर है जो भौगोलिक सीमाओं से परे है और मेरे दिल के बेहद करीब है. अयोध्या, जहां परंपरा और आधुनिकता बिना किसी समस्या के एक दूसरे के साथ बसते हैं और यह एक ऐसा इमोशनल कनेक्शन है जो मेरे साथ बहुत ही करीबी रूप से जुड़ा हुआ है. मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी अयोध्या में अपना घर बनाने के लिए उत्सुक हूं. अभिनेता का जन्मस्थान प्रयागराज है और यह अयोध्या से बस 4 घंटे दूर है. HoABL के चेयरमैन अभिनन्दन लोधा ने इस पल को अपनी कंपनी के लिए बेहद खास उपलब्धि बताया है और दि सरयू (The Sarayu) के पहले नागरिक के रूप में अमिताभ बच्चन का स्वागत करने के लिए वह बेहद उत्सुक हैं.  

काफी खास है The Sarayu
दि सरयू, राम मंदिर से केवल 15 मिनट की दूरी पर स्थित है और अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी यह केवल 30 मिनट ही दूर है. अमिताभ बच्चन द्वारा की गई इन्वेस्टमेंट एक ऐसी जगह पर है जहां कुछ समय के बाद ब्रूकफील्ड ग्रुप के साथ साझेदारी में 5 सितारा होटल लीला पैलेस होटल और रिजोर्ट भी खोला जाएगा. दि सरयू नामक प्रोजेक्ट को मार्च 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें: अब घर बैठे मिलेगा Ayodhya के Ram Mandir का प्रसाद, इस तरह करें रजिस्टर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago