✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: नेट वर्थ में फ्लावर नहीं फायर हैं अल्लू अर्जुन, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

Happy Birthday: नेट वर्थ में फ्लावर नहीं फायर हैं अल्लू अर्जुन, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनकी अगली फिल्म पुष्पा 2 का टीजर जारी किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस, स्क्रीन प्रेजेंस और डांस के लिए फेमस अल्लू अर्जुन ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अमिट जगह बनाई है. प्यार से 'स्टाइलिश स्टार', 'आइकॉन स्टार' के नाम से मशहूर अल्लू 8 अप्रैल को अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं. उन्होंने 2003 में 'गंगोत्री' के साथ तेलुगू सिनेमा में अपनी शुरुआत की और 2021 में, अपनी ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज़' के साथ एक पैन इंडिया स्टार बन गए. फैंस को खास तोहफा देने के लिए अपने जन्मदिन उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्णा 2 की ऐसी झलक दिखाई गई है कि फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं. आइए इस अहम मौके पर हम भी आपको अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ के बारे में बताएंगे. 

460 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है नेटवर्थ
 
लोगों के दिलों पर राज करने वाले अल्लू नेट वर्थ के मामले में किसी के भी सामने झुकते नहीं हैं. उनका नाम फिल्म उद्योग के सबसे अमीर सितारो में शामिल है. अल्लू अपनी एक-एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं. फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी उनकी जेब में तगड़ा पैसा आता है. वे कई नामी कंपनियों के उत्पादों के विज्ञापन में नजर आते रहते हैं. आपने उन्हें फ्रूटी, रैपिडो और जोमैटो के विज्ञापन में देखा ही होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ 460 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

आलीशान घर में रहते हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन का घर हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में है. यह घर एकदम आलीशान है. घर की सजावट आधुनिक ढंग से की गई है. उनके घर में एक बड़ा पूल भी है. घर का आकार 8,000 वर्ग फुट बताया जाता है. इसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे. अल्लू का घर 50, 60 या 70 नहीं, बल्कि 100 करोड़ रुपये का है. उनके नाम हैदराबाद से बाहर भी घर है. उन्होंने 2015 में मुंबई शहर में एक 2BHK अपार्टमेंट लिया था.

अनिल अंबानी की जुबां पर क्यों होगा बस यही तराना...'कुछ ना कहो, कुछ भी ना कहो'?

कई लग्जरी कार के मालिक हैं अल्लू

अल्लू अर्जुन के कार गैराज में एक से बढ़कर एक चमचमाती कार खड़ी है. वे कई लग्जरी कारों के मालिक हैं. ऐसी कारें जिन्हें खरीदना का सपना हर किसी का होता है, वे अल्लू के पास मौजूद है. सभी कारों की कीमत करोड़ों में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू (BMW), रेंज रोवर (RANGE ROVER) और ऑडी (AUDI) जैसी कार कंपनियों की महंगी-से-महंगी कार शामिल हैं. उनके पास एक BMW X6 कूव कार है. अल्लू पोर्शे (Porsche) और जगुआर (Jaguar) के भी मालिक हैं. उनके पास हमर H2, जगुआर XJ L, वोल्वो XC90 T8 एक्सीलेंस, BMW X6 M स्पोर्ट और मर्सिडीज GLE 350d भी है. 

अल्लू अर्जुन के पास है 7 करोड़ की वैनिटी वैन 

अल्लू के पास एक वैनिटी वैन भी है. उसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जाती है. इसके बारे में दिलचस्प बात यह है कि इसे खास अल्लू अर्जुन के लिए मॉडिफाई किया गया है. अक्सर सुपरस्टार अल्लू अपनी वैनिटी के केबिन में बैठकर अहम बैठक भी करते हैं. समय होने पर वे इसमें टीवी देखने का भी आनंद लेते हैं. उनकी यह वैन लग्जरी सुविधाएं से भरी पड़ी है.

कलाई में पहनते हैं लाखों की घड़ियां

महंगी कारें और घर के अलावा अल्लू अर्जुन के पास घड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास एक क्लासिक ड्रेस घड़ी, सैंटोस 100XL (santos 100xl) है. इसकी कीमत 4.44 लाख रुपये है. इसके अलावा ब्रेइटलिंग एवेंजर हरिकेन 45 (Breitling Avenger Hurricane 45) जैसी घड़ी उनकी कलाई की शान में चार चांद लगाती है. इस घड़ी की कीमत 4.51 लाख रुपये है. सभी जानते हैं कि अमीर लोगों के पास रोलेक्स (Rolex) की घड़ी तो होती ही है. अल्लू के पास भी रोलेक्स की आकर्षक घड़ी है. उनके पास 7.30 लाख रुपये की मोटी रकम वाली रोलेक्स डेटोना स्टेनलेस स्टील (Rolex Daytona Stainless Steel) हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago