✕

होम / B टाउन / इस इवेंट में आलिया भट्ट का नेकलेस बना आकर्षण का केंद्र, इसकी कीमत जान चौंक जाएंगे आप!

इस इवेंट में आलिया भट्ट का नेकलेस बना आकर्षण का केंद्र, इसकी कीमत जान चौंक जाएंगे आप!

आलिया भट्ट लंदन में आयोजित होप गाला इवेंट में पारंपरिक भारतीय अवतार के साथ वेस्टर्न लुक में नजर आईं. साथ ही उनके डायमंड नेकलेस ने तो पूरे इवेंट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लंदन में सलाम बॉम्बे फाउंडेशन (Salaam Bombay Foundation) के लिए आयोजित फंड रेज इवेंट होप गाला (Hope Gala) को होस्ट किया. यह फाउंडेशन भारत में वंचित किशोरों की मदद करने काम करती है. इस कार्यक्रम में आलिया ने डायमंड का एक बेहद खूबसूरत ज्वेलरी सेट पहना हुआ था, जो चर्चा का विषय बन गया. वैसे तो यह एक फंड रेजिंग कार्यक्रम था, लेकिन लोगों का पूरा ध्यान आलिया भट्ट के नेसलेस से अपनी ओर खींच लिया. उनकी ज्वेलरी पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनी रही. आप अगर इस नेकलेस की कीमत जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे, तो चलिए हम आपको इस नेकलेस की खासियत और कीमत के बारे में बताते हैं. 
 

पारंपरिक भारतीय और वेस्टर्न लुक ने बटोरी वाहवाही
इस कार्यक्रम की शाम आलिया भट्ट के नाम रही, जहां एक ओर उनके नेकलेस की खूब तारीख हुई. वहीं, उनकी ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. कार्यक्रम की शुरुआत में आलिया एक पारंपरिक भारतीय अवतार में नजर आईं, जिसमें उन्होंने प्रसिद्ध डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा तैयार की गई लेस और मोती से जड़ी क्रीमी रंग की साड़ी पहनी हुई थी. इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पन्ना के झुमके पहने थे. इसके बाद आलिया वेस्टर्न लुक के साथ एक खूबसूरत वाइन गाउन में नजर आईं, जिसने उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दिए थे. उनके इस लुक ने खूब वाहवाही बटोरी. 

डायमंड नेकलेस बन गया चर्चा का विषय

कपड़ों के अलावा कार्यक्रम में सबसे अधिक आकर्षण के केंद्र में आलिया भट्ट का डायमंड का नेकलेस रहा. उन्होंने मैचिंग अंगूठी के साथ गले में ब्लू सफायर डायमंड नेकलेस पहना था, जिसे प्रतिष्ठित इतालवी ज्वेलरी ब्रैंड बुल्गारी द्वारा तैयार गया था. इस शानदार ज्वेलरी सेट की कीमत लगभग 20 करोड़ (लगभग 2.5 मिलियन अमरीकी डालर) बताई जा रही है, जिससे यह कार्यक्रम में चर्चा का विषय बन गया. आलिया के गले में चमकदार हीरों के बीच सफायर के इस हार ने होप गाला को भी चर्चित कर दिया. 

अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं आलिया
आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. वह वेदांग रैना के साथ 'जिगरा' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं, यह फिल्म सितंबर 2024 में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी. 
 

इसे भी पढ़ें-IPL24: सुनील शेट्टी के क्रिकेटर दामाद के पास है बेशुमार दौलत, महंगी गाड़ियों का है शौक 

जानते हैं आलिया भट्ट की कमाई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट की कुल संपत्ति लगभग 550 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली वह एक फिल्म के लिए करीब 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा आलिया कपड़ों के लेबल एड-ए-मम्मा की भी मालिक हैं, जिसे अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उनकी कंपनी की कीमत अब ₹ 150 करोड़ से अधिक है. आलिया ने फूल.को, स्टाइल क्रैकर और सुपरबॉटम्स जैसे कई ब्रांडों में भी निवेश किया है. जुलाई 2020 में आलिया भट्ट ने फाल्गुनी नायर की नायका में ₹ 4.95 करोड़ का निवेश किया. उनके पास मुंबई के बांद्रा में करीब 32 करोड़ रुपये का बंगला भी है. उनके पास लंदन में भी एक घर है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है. साथ ही बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी शानदार कारें हैं, जिनकी कीमत ₹ 1.76 करोड़ है, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग जिसकी कीमत ₹ 2 करोड़ है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago