✕

होम / B टाउन / अक्षय कुमार Vs अजय देवगन: जानिए 'रामसेतु' और 'थैंक गॉड' का 1st Day Collection

अक्षय कुमार vs अजय देवगन: जानिए 'रामसेतु' और 'थैंक गॉड' का 1st Day Collection

इस साल रिलीज हुई फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन की रैंकिंग की बात करें तो 'रामसेतु' दूसरे पायदान पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इस साल दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर दो बड़े स्टार की फिल्में रिलीज हुईं. पहली फिल्म अक्षय कुमार स्टारर 'रामसेतु' और दूसरी फिल्म अजय देवगन स्टारर 'थैंक गॉड'. दोनों फिल्मों को ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन की उम्मीद थी और ऐसा माना जा रहा था कि रेस तगड़ी होगी, लेकिन बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की रफ्तार बॉलीवुड के सिंघम से लगभग दोगुनी तेज थी.

'रामसेतु' की दोगुनी रफ्तार
'रामसेतु' ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि 'थैंक गॉड' ने 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की. अक्षय कुमार ने पिछले 2 साल में जितनी फिल्में की हैं, उनमें फर्स्ट डे का कलेक्शन 'रामसेतु' से ज्यादा सिर्फ 'सूर्यवंशी' की रही. 'सूर्यवंशी' ने रिलीज के दिन 26.29 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस साल रिलीज हुई फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन की रैंकिंग की बात करें तो 'रामसेतु' दूसरे पायदान पर है. पहले नंबर पर 'ब्रह्मास्त्र' है. 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन 31.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

इस साल रिलीज हुईं अक्षय कुमार की फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन
अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो 18 मार्च, 2022 को रिलीज हुई बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 3 जून, 2022 को रिलीज हुई सम्राट पृथ्वीराज ने पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, 11 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई 'रक्षाबंधन' ने पहले दिन सिर्फ 8.20 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी.

इस साल अजय देवगन की 2 और फिल्में हुई रिलीज
अजय देवगन की बात करें तो इस साल 'थैंक गॉड' से पहले उनकी दो और फिल्में 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'रनवे 34' रिलीज हो चुकी हैं. 25 फरवरी, 2022 को रिलीज हुई 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई 'रनवे 34' सिर्फ 3 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अजय देवगन सपोर्टिंग रोल में थे.

जब पहले भी एक-दूसरे से भिड़ीं अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में
इससे पहले भी इन दोनों एक्टर्स की फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं. 2010 में अक्षय कुमार की 'एक्शन रिप्ले' और अजय देवगन की 'गोलमाल 3' रिलीज हुई थी. 'एक्शन रिप्ले' ने पहले दिन 46 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 'गोलमाल 3' ने पहले दिन 61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसी तरह 2009 में अक्षय कुमार की 'ब्लू' और अजय देवगन की 'ऑल द बेस्ट' के बीच सीधी टक्कर थी. 'ब्लू' का फर्स्ट डे कलेक्शन 63 करोड़ रुपये था, जबकि 'ऑल द बेस्ट' ने पहले दिन 67 करोड़ रुपये की कमाई की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago