✕

होम / B टाउन / Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे 2 फ्लैट, हुआ 89% का फायदा, मिली करोड़ों की रकम

Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे 2 फ्लैट, हुआ 89% का फायदा, मिली करोड़ों की रकम

अक्षय कुमार ने ऐसी जगहों पर पैसा इनवेस्ट किया था जहां से 8 साल बाद उन्हें करीब दोगुना प्रॉफिट हुआ है. इस स्ट्रैटेजी से आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अक्षय कुमार एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं. उन्होंने कई जगहों पर अच्छी इनवेस्टमेंट की हुई है जिससे उन्हें बेहद मुनाफा भी होता है. साल 2017 में भी अक्षय कुमार ने ऐसी जगहों पर पैसा इनवेस्ट किया था जहां से 8 साल बाद उन्हें करीब दोगुना प्रॉफिट हुआ है. आइए बताते हैं कि उन्होंने कहा इनवेस्टमेंट की थी और उन्हें कितने प्रतिशत का फायदा मिला है.

प्रॉपर्टी में पैसा लगाना, बॉलीवुड सेलेब्स की पसंदीदा इनवेस्टमेंट्स में से एक है. अक्षय कुमार ने भी 2017 में दो अपार्टमेंट्स खरीदकर इनवेस्टमेंट की थी. एक्टर ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में दो अपार्टमेंट खरीदे थे. पहला अपार्टमेंट 1,080 स्क्वायर फुट का था, जिसे नवंबर 2017 में 2.82 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. दूसरा अपार्टमेंट 252 स्क्वायर फुट का था, जिसे 67.19 लाख रुपए में खरीदा गया था.

8 साल में मिला 89 पर्सेंट का फायदा

अक्षय कुमार ने इन दोनों अपार्टमेंट के लिए कुल 3.68 करोड़ रुपए अदा किए थे. अब 8 साल बाद एक्टर ने इन दोनों फ्लैट्स को बेच दिया है. स्क्वायरयार्ड्स के मुताबिकउन्होंने 20 मार्च 2025 को पहला अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा और वहीं दूसरे अपार्टमेंट के लिए 1.25 करोड़ रुपए लिए. यानी दोनों अपार्टमेंट्स के लिए उन्हें 6.60 करोड़ रुपए की रकम अदा की गई. अक्षय ने 3.68 करोड़ रुपए में दो फ्लैट खरीदकर उन्हें 6.60 करोड़ रुपए में बेच दिया जिससे उन्हें 89 पर्सेंट का प्रॉफिट हुआ.

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म स्काई फोर्स में नजर आए थे. वे अब केसरी चैप्टर 2 में दिखाई देंगे जो कि 18 अप्रैल को रिलीज होगी. इसके अलावा भी अक्षय कुमार के पास कई फिल्में हैं, जिनमें जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे, जो 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा एक्टर के पास प्रियदर्शन के डायरेक्शन वाली हॉरर-कॉमेडी भूत बांग्ला भी है जो 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

1 hour ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago