✕

होम / B टाउन / 'रक्षा बंधन' रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार को मिली खुशखबरी! 5 साल बाद हुआ करिश्मा

'रक्षा बंधन' रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार को मिली खुशखबरी! 5 साल बाद हुआ करिश्मा

आपको बता दें कि 5 साल बाद सेंसर बोर्ड ने किसी बॉलीवुड फिल्म को U सर्टिफिकेट दिया है. इससे पहले 2017 में 'हिंदी मीडियम' फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. 11 अगस्त को ही रक्षा बंधन का त्योहार भी पूरे देश में मनाया जाएगा. फिल्म रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. वो खुशखबरी ये है कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दिया है.

5 साल बाद हुआ करिश्मा
आपको बता दें कि 5 साल बाद सेंसर बोर्ड ने किसी बॉलीवुड फिल्म को U सर्टिफिकेट दिया है. इससे पहले 2017 में 'हिंदी मीडियम' फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दिया था. जिस दिन रक्षाबंधन फिल्म रिलीज हो रही है, उसी दिन आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) भी रिलीज हो रही है. लेकिन सेंसर बोर्ड ने आमिर की फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है.

आखिर क्या मतलब है U और U/A का? सेंसर बोर्ड कितने तरीके का सर्टिफिकेट देता है और उन सभी का मतलब क्या होता है? आइए जानते हैं:

सेंसर बोर्ड का काम
भारत में जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है, तो उसे सबसे पहले सेंसर बोर्ड से पास कराना होता है. सेंसर बोर्ड उस फिल्म को देखने के बाद उसके नेचर के अनुसार उसे सर्टिफिकेट देता है. जरूरत पड़ने पर वह फिल्म से सीन भी हटवाता है. फिल्म जगत सेंसर बोर्ड के आदेश की अवहेलना नहीं कर सकता.

कितने तरह के होते हैं सर्टिफिकेट और उनका क्या है मतलब
सेंसर बोर्ड 4 तरह के सर्टिफिकेट फिल्मों को देता है. U, UA, A और S.

U : U का मतलब होता है यूनिवर्सल. यानी यह सर्टिफिकेट उन फिल्मों को दिया जाता है, जिन्हें आप बिना किसी झिझक के पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. ऐसी फिल्मों में कोई बोल्ड या आपत्तिजनक सीन नहीं होता.

U/A : जिस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया जाता है, उन्हें 12 साल से कम के बच्चे अकेले नहीं देख सकते. 12 साल से कम उम्र के बच्चे ऐसी फिल्में माता-पिता के साथ बैठकर ही देख सकते हैं.

A : जिस फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया जाता है, उसे 18 साल से कम के लोग नहीं देख सकते. ऐसी फिल्मों को देखने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. यह सर्टिफिकेट बोल्ड सीन, बहुत अधिक हिंसा या गालियों वाली फिल्म को दिया जाता है.

S : S सर्टिफिकेट स्पेशल ऑडियंस के लिए बनी फिल्मों को ही दिया जाता है. जैसे- जो फिल्में सिर्फ डॉक्टर्स या साइंटिस्ट के लिए ही बनी हों, उन्हें S सर्टिफिकेट दिया जाता है.

VIDEO: आमिर और अक्षय के बीच कांटे की टक्कर, अगस्त में रिलीज हो रहीं ये 5 बड़ी फिल्में


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago