✕

होम / B टाउन / भारत का अब ये शहर बना सेलिब्रिटीज का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन

भारत का अब ये शहर बना सेलिब्रिटीज का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन

बॉलीवुड निर्देशक लव रंजन के बाद चेन्नई सुपर किंग के सुपरस्टार बॉलर दीपक चाहर ने भी अपनी शादी के लिए आगरा को ही चुना.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: मोहब्बत की नगरी कहा जाने वाला शहर आगरा सेलिब्रिटीज का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर लव रंजन ने आगरा को अपनी  शादी के लिए चुना और पूरा फाइव स्टार होटल बुक करा लिया. इस शादी में देश के जाने-माने फिल्म निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्रियों ने भाग  लिया था.

आगरा में सिर्फ लव रंजन की शादी ही आकर्षक का केंद्र नहीं रही, इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज ने आगरा में शादियां कीं. वहीं, शहर के बहुत से ऐसे होटल भी थे, जो शादी या फिर अन्य कार्यक्रम के लिए परमिशन नहीं देते थे, लेकिन कोविड के बाद से होटल इंडस्ट्रीज में बहुत कुछ बदलाव भी देखने को मिला और होटल शादी या फिर अन्य कार्यक्रम के लिए खोल दिए गए.
 
क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी रही थी सुर्खियों में 


आपको बता दें कि बॉलीवुड निर्देशक लव रंजन के बाद चेन्नई सुपर किंग के सुपरस्टार बॉलर दीपक चाहर ने भी अपनी शादी के लिए आगरा को ही चुना. उन्होंने आगरा के जेपी पैलेस होटल में अपनी शादी रचाई. इस शादी में भी उनके भाई राहुल चाहर और भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने खिलाड़ियों ने भी भाग लिया.

बॉलीवुड अभिनेत्री ने भी शादी के लिया चुना आगरा
चाहर के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी अपनी शादी आगरा में ही की. उन्होंने संग्राम सिंह के साथ सात फेरे लिए. संग्राम सिंह भारत के जाने-माने पहलवान हैं. ये दोनों सेलिब्रिटी पूरे परिवार के साथ आगरा के जेपी होटल में 10 दिन तक रहे और शादी की सभी रस्में पूरी की.

जेपी पैलेस के ऑपरेशन वाइस प्रेसिडेंट ने क्या कहा
होटल जेपी पैलेस के ऑपरेशन वाइस प्रेसिडेंट हरी सुकुमार ने बताया कि मोहब्बत की नगरी के नाम से आगरा को जाना जाता है. शादी मोहब्बत का दूसरा नाम है. देश की जानीमानी हस्तियां अपनी शादी के लिए पहले विदेश जाती थीं, लेकिन अब आगरा को चुन रही हैं. इससे आगरा के टूरिज्म से जुड़े लोगों को भी फायदा मिल रहा है और शहर का नाम रोशन भी हो रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago