✕

होम / B टाउन / Ajay Devgn ने विशाल वीरेंद्र नाम से खरीदी 45 करोड़ की प्रॉपर्टी!

Ajay Devgn ने विशाल वीरेंद्र नाम से खरीदी 45 करोड़ की प्रॉपर्टी!

अजय देवगन ने ओशिवारा की सिग्नेचर बिल्डिंग में यह प्रॉपर्टी खरीदी है. इसके लिए उन्होंने 45 करोड़ का भुगतान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मुंबई में एक और प्रॉपर्टी खरीदी है. अजय ने अंधेरी वेस्ट एरिया में स्थित इस प्रॉपर्टी के लिए करीब 45 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. दरअसल, अजय देवगन ने यह इन्वेस्टमेंट अपने ऑफिस के लिए किया है. इस प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 1 करोड़ से ज्यादा की स्टैंप ड्यूटी भी भरी है. बता दें कि देवगन के पास मुंबई और कुछ दूसरे शहरों में पहले से ही कई प्रॉपर्टीज हैं. इसके अलावा, उन्होंने कुछ कंपनियों में भी पैसा लगाया हुआ है.       

एक ही बिल्डिंग में प्रॉपर्टी
जानकारी के मुताबिक, अजय देवगन एक ही बिल्डिंग के दो फ्लोर पर ऑफिस के लिए प्रॉपर्टी खरीदी है. इसकी फर्स्ट यूनिट में 8,405 स्क्वॉयर फीट का बिल्ट अप एरिया है. ओशिवारा की सिग्नेचर बिल्डिंग में यह प्रॉपर्टी 16वीं मंजिल पर है. अजय की इस प्रॉपर्टी की कीमत 30 करोड़ 35 लाख रुपए बताई जा रही है. इसे अपना बनाने के लिए उन्होंने 1 करोड़ 82 लाख रुपए की स्टैंप ड्यूटी भरी है. दूसरी यूनिट बिल्डिंग में 17वीं मंजिल पर है जिसका बिल्ट अप एरिया 4893 स्क्वॉयर फीट है और इसके लिए उन्होंने 14.74 करोड़ रुपए का पेमेंट किया है. 

खुद की प्रोडक्शन कंपनी
दोनों ही यूनिट अजय देवगन के वास्तविक नाम विशाल वीरेंद्र देवगन पर रजिस्टर्ड हैं. अजय देवगन अपनी खुद की प्रोडक्शन और वितरण कंपनी चलाते हैं, जिसका नाम 'Ajay Devgn FFilms' (ADF) है. इस कंपनी की स्थापना उन्होंने 2000 में की थी. गौरतलब है कि हाल ही में अजय की पत्नी काजोल ने मुंबई में 16 करोड़ 5 लाख रुपए का घर खरीदा था. 2,493 स्क्वॉयर फीट कारपेट एरिया वाले इस घर को काजोल ने Bharat Realty Ventures से खरीदा था. यहां उन्हें 4 पार्किंग लॉट दिए गए हैं. 

इतनी दौलत के मालिक
ADF के अलावा अजय की एक विजुअल इफेक्ट्स कंपनी NY VFXWAALA भी है, जिसका नाम उनके और काजोल के बच्चों नीसा देवगन और युग देवगन के नाम पर रखा गया है. यह कंपनी 'प्रेम रतन धन पायो', 'तमाशा', 'बाजीराव मस्तानी', 'मेर्सल', 'दिलवाले', 'फोर्स 2' और 'सिंबा' जैसी कुछ फिल्मों से जुड़ी रही है. इससे पहले अजय देवगन ने 2021 में मुंबई के जुहू में 47.5 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा था. इसके लिए उन्होंने 18.75 करोड़ रुपए का लोन भी लिया था. अजय की नेटवर्थ की बात करें, तो वह 295 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. अजय एक फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ तक चार्ज करते हैं. फिल्म में गेस्ट अपियरेंस के लिए भी वह अच्छा खासा अमाउंट वसूलते हैं. फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उन्होंने 11 करोड़ रुपए लिए थे. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago