✕

होम / B टाउन / एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने भी किया रतन टाटा को याद, X पर शेयर की एक इमोशनल पोस्ट...

एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने भी किया रतन टाटा को याद, X पर शेयर की एक इमोशनल पोस्ट...

टाटा सन्स के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को चार बार प्यार हुआ था, लेकिन काम की जिम्मेदारी के चलते वह कभी शादी नहीं कर पाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रतिष्ठित उद्योगपति और पद्मविभूषण रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) रात निधन हो गया. उनके परोपकारी कार्य और टाटा ग्रुप को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म बनाने की वजह से एक आम आदमी भी खुद को उनसे जुड़ा हुआ मानकर उन्हें याद कर रहा है. फेसबुक से लेकर ट्विटर तक सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने वाली पोस्ट से भर गए हैं. सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने भी उन्हें याद करते हुए X पर एक पोस्ट लिखी है. बता दें, सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं,  ऐसे में रतन टाटा के निधन से उन्हें काफी दुख पहुंचा है, जिसे उन्होंने अपनी पोस्ट में बयां किया है. 

सिमी ग्रेवाल ने किया रतन टाटा को याद
कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया. इस लिस्ट में एक नाम एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल का भी हैं, जिन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सिमी ग्रेवाल ने अपनी और रतन टाटा की मुस्कुराते हुए दो अलग अलग तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा, 'वो कहते हैं कि तुम चले गए. तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है...बहुत ही मुश्किल. अलविदा मेरे दोस्त.

लंबे समय तक किया एक दूसरे को कर रहे थे डेट 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा एक समय एक दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि बाद में ये अलग हो गए लेकिन इनके बीच की दोस्ती हमेशा कायम रही. सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा की तारीफ करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, 'उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है. वह परफेक्ट हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है. वह एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं. पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा. वह यहां इंडिया में इतना रिलैक्स होकर नहीं रह पाते, जितना बाहर रहते हैं. 

मुंबई में हुई थी पहली मुलाकात
रतन टाटा यूएस में आर्किटेक्ट की नौकरी करते थे और यूएस से लौटने के बाद मुंबई में उनकी सिमी ग्रेवाल के साथ पहली मुलाकात हुई. 1960 में वह दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन बाद में वह एक अच्छे दोस्त बनकर रहे. बता दें, सिमी ग्रेवाल को उनके शो Rendezvous With Simi Garewal के लिए जाना जाता है, जहां वो बॉलीवुड सेलेब्स का इंटरव्यू लेती हैं और उनकी लाइफ से जुड़े सवाल करती हैं. सिमी ने मेरा नाम जोकर, कर्ज और चलते-चलते जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. 

इसे भी पढ़ें-रतन टाटा के नाम के साथ कैसे जुड़ा TATA सरनेम, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी?


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago