✕

होम / B टाउन / 'घर से निकलते ही' वाली Mayoori Kango अब इस दिग्गज कंपनी में हैं इंडस्ट्री हेड 

'घर से निकलते ही' वाली Mayoori Kango अब इस दिग्गज कंपनी में हैं इंडस्ट्री हेड 

मयूरी कांगो को महेश भट्ट की फिल्म 'पापा कहते हैं' से पहचान मिली थी, लेकिन उनका फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आपको मयूरी कांगो (Mayoori Kango) याद हैं? जी हां, वही जो फेमस गाने 'घर से निकलते ही' में नजर आई थीं. 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'पापा कहते हैं' का ये गाना कितना ज्यादा पॉपुलर हुआ था कि सबकी जुबां पर बस इसी के बोल थे. हालांकि, कांगो ने इससे एक साल पहले 1995 में आई फिल्म 'नसीम' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असल पहचान 'घर से निकलते ही' से मिली. उनकी आखिरी फिल्म एक तेलगु फिल्म थी, जिसका नाम था Vamsi. साल 2000 में आई इस मूवी के बाद मयूरी फिल्मी पर्दे से आउट हो गईं, और कुछ समय बाद वह एक नए रूप में दुनिया के सामने लौटीं.

यूएस हो गई थीं शिफ्ट
मयूरी कांगों ने कुछ टेलीविजन शो जैसे कि Nargis, Thoda Gham Thodi Khushi, Dollar Babu and Kitty Party आदि में भी काम किया था. 2003 में उन्होंने NRI आदित्य ढिल्लन से शादी और अमेरिका जाकर सेटल हो गईं. वहां उन्होंने Zicklin School of Business से मार्केटिंग और फाइनेंस में MBA किया. इसके बाद 2004 से 2012 तक अमेरिका में नौकरी भी की. 2013 में वह वापस भारत लौट आईं. उन्होंने Performix नामक कंपनी में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर काम किया.

2019 में Google से जुड़ीं
2019 में मयूरी कांगो Google का हिस्सा बनीं. बतौर इंडस्ट्री हेड उन्होंने थोड़े से समय में ही गूगल प्रबंधन को अपने कामकाज से प्रभावित करके अपनी जगह पक्की कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मयूरी गूगल इंडिया में इंडस्ट्री - एजेंसी पार्टनरशिप हेड हैं. कम लोग जानते हैं कि मयूरी का IIT कानपुर में सिलेक्शन हो गया था, लेकिन उन्होंने एक्टिंग के लिए एडमिशन नहीं लिया था. 'पापा कहते हैं' के बाद मयूरी कांगो को कई फिल्में मिलीं, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस में धमाल नहीं मचा पाईं. शायद ये वजह रही कि उनकी 16 फिल्में रिलीज भी नहीं हो पाईं.  

कुछ नया करने का शौक
मयूरी को कुछ न कुछ नया करते रहने का शौक है. यही वजह रही कि जब उन्होंने एक्टिंग से नाता जोड़ा था, मार्केटिंग से खुद को जोड़ लिया. उन्होंने अपने LinkedIn प्रोफाइल में लिखा है कि उन्हें हमेशा नई चीजें सीखने और नई चुनौतियों का सामना करना पसंद है. मयूरी ने आगे लिखा है - मैं जुनूनी मार्केटर हूं. मुझे डिजिटल मीडिया और नई दुनिया में मार्केटिंग के लिए इसमें मौजूद संभावनाओं के बारे में सबकुछ बेहद पसंद है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago