✕

होम / B टाउन / कम फिल्मों के बावजूद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया Neha Dhupia, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

कम फिल्मों के बावजूद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया Neha Dhupia, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस व मिस इंडिया 2002 Neha Dhupia आज यानी 27 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. वह इस खास दिन को सेलिब्रेट करने मालदीव्स गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस व पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया (Neha Dhupia) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने फिल्मों के अलावा 'रोडीज' जैसे रियलिटी शो से भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने इस शो के कई सीजन होस्ट किए हैं. हालांकि, एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर में बहुत ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाई, लेकिन बावजूद इसके वह बहुत लग्जीरियस लाइफ जीती हैं, जोकि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता है. आज यानी 27 अगस्त को नेहा धूपिया अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके फिल्मी करियर और नेटवर्थ से जुड़ी जानकारी देते हैं.  

2002 में जीता मिस इंडिया का खिताब
नेहा धूपिया ने 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां उन्होंने अपनी काबीलियत और खूबसूरती के दम पर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. बॉलीवुड में उन्होंने शुरुआत 2003 में की थी. उनकी पहली फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' है. इसके बाद उन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला, जूली, शीशा, चुप चुपके, एक चालीस की लोकल, हैलिकॉप्टर ईला, क्या कूल हैं हम, हिंदी मीडियम जैसी शानदार फिल्में की हैं. उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी, तेलुगू, मलयालम जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस को आखिरी बार 'बैड न्यूज' में देखा गया, जो इस साल रिलीज हुई. आपको बता दें, नेहा बीएफएफ विद वोग टॉक शो को होस्ट करती हैं. जिसमें वह बॉलीवुड सेलेब्स से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती हैं. इसके अलावा नेहा रियलिटी शो एमटीवी रोडीज को जज करती हैं. 

इतनी करोड़ है नेटवर्थ
नेहा धूपिया पिछले काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं. बावजूद इसके वो एक लग्जरी लाइफ स्टाइल की मालकिन हैं. इसका सबूत एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिलता है. जहां वो अपनी लाइफ की हर अपडेट शेयर करती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा धूपिया की नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख की फीस लेती हैं. नेहा धूपिया की ज्यादात्तर कमाई फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री से ही होती है. इसके अलावा वो ब्रैंड शूट और मॉडलिंग से भी अच्छी कमाई करती हैं. वह पैनासोनिक, गीतांजलि ग्रुप,मोबाइल जैसे कई ब्रैंड एंडोर्स करती हैं. बता दें कि नेहा 

मालदीव्स में मनाएंगी जन्मदिन

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव्स से अंगद बेदी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. वह यहां अपने पति और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए गई हैं एक्ट्रेस ने शेयर की गई तस्वीरों में दिखाया कि उन्हें गुलदस्ता दिया गया है. इसी के साथ उन्होंने कुछ अन्य प्यारी तस्वीरें शेयर कीं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago