✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड की यह नई एक्ट्रेस इस बिजनेसमैन को दे बैठी दिल; जानें दोनों के बारे में सबकुछ

बॉलीवुड की यह नई एक्ट्रेस इस बिजनेसमैन को दे बैठी दिल; जानें दोनों के बारे में सबकुछ

मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में एंट्री ली थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फिल्मी दुनिया में हाल ही में कदम रखने वालीं पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इन दिनों चर्चा में हैं. हालांकि, ये चर्चा उनकी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ को लेकर है. मानुषी एक बिजनेसमैन को दिल दे बैठी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, उन्होंने कभी खुद इसका खुलासा नहीं किया. 

Zerodha के को-फाउंडर
जिस बिजनेसमैन को मानुषी छिल्लर 2021 से डेट कर रही हैं, उनका नाम है निखिल कामत. निखिल Zerodha के को-फाउंडर हैं. कामत पहले से ही शादीशुदा हैं. 2019 में उन्होंने इटली में शादी की थी, लेकिन एक साल के अंदर ही उनका तलाक हो गया. बताया जाता है कि जिस तलाक के तुरंत बाद निखिल मानुषी छिल्लर के संपर्क में आए और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. फिलहाल दोनों लिव-इन में रह रहे हैं.

परिवार को है खबर
खबरों की मानें तो दोनों के परिवार भी एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं. मानुषी का पूरा फोकस अपने एक्टिंग करियर पर है. इस वजह से दोनों का शादी का फिलहाल कोई इरादा नहीं है. मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि ये बात अलग है कि उनकी एक्टिंग को सराहा गया. इस वजह से मानुषी को फिल्मों में सफल होने की उम्मीद है. 

कॉल सेंटर से अपनी कंपनी तक 
अब उनके प्रेमी यानी निखिल कामत की बात कर लेते हैं. Zerodha तेजी से बढ़ता ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जिसके को-फाउंडर निखिल हैं. निखिल पहले एक कॉल सेंटर में काम किया करते थे. उन्होंने अपने बिजनेस आइडिया की शुरुआत जॉब में रहते हुए ही कर ली थी. बाद में नौकरी छोड़कर उन्होंने अपने भाई के साथ बिजनेस की नींव रखी. निखिल की नेटवर्थ 17,500 करोड़ रुपए है. हाल ही में IIFL वेल्थ और हारुन इंडिया ने देश में 40 साल से कम उम्र के सेल्फमेड यानी अपने दम पर खड़े होने वाले शीर्ष कारोबारियों की सूची जारी की थी, जिसमें नितिन कामत और निखिल कामत की जोड़ी टॉप पर थी. 

सबको लगाया चस्का
निखिल कामत को शुरू से ही ट्रेडिंग में दिलचस्पी थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से लेना तब शुरू किया जब उनके पिता ने उन्हें अपनी कुछ सेविंग्स दी और उन्हें इसे मैनेज करने के लिए कहा. एक इंटरव्यू में निखिल ने बताया था कि मेरे पिता को मुझपर एक तरह का विश्वास था, जिसकी वजह से मैं आगे अच्छा कर पाया. निखिल ने अपने कॉल सेंटर के मैनेजर को भी शेयर बाजार में निवेश के लिए राजी कर लिया था. इसके बाद धीरे-धीरे पूरी टीम निखिल से टिप्स लेनी लगी और वो उसके निवेश मैनेज करने लगे.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago