✕

होम / B टाउन / गायक Khesari Lal Yadav पर कोर्ट ने लगाया बैन, क्या है पूरा मामला?

गायक Khesari Lal Yadav पर कोर्ट ने लगाया बैन, क्या है पूरा मामला?

भोजपुरी के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) पर 2 सालों का बैन लगा दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री काफी तेजी से उभरती हुई इंडस्ट्री है और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता-गायक हैं. खबर आ रह इही कि हाल ही में खेसारी लाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले से काफी जोरदार झटका लगा है और अब वह एक ही कंपनी के लिए गाना गा सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले में अपना फैसला सुनाया है और इस फैसले की बदौलत भोजपुरी के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) पर 2 सालों का बैन लगा दिया गया है. आपको बता दें कि अब 30 सितंबर 2025 तक खेसारी लाल यादव केवल एक ही कंपनी के लिए गाना गा पाएंगे और इस कंपनी का नाम ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन है. दरअसल इस मामले की शुरुआत 27 मई 2021 से हुई थी. 2021 में खेसारी लाल यादव और ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था और इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार अगले 30 महीनों के दौरान खेसारी लाल यादव को कंपनी को कुल 200 गाने रिकॉर्ड करके देने थे. ऐसा न हो पाया और 30 महीनों के भीतर खेसारी लाल यादव केवल 89 गाने ही कंपनी को दे पाए. लेकिन खेसारी लाल को लगा कि चूंकि 30 महीने पूरे हो चुके हैं तो उनका और कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है.

Khesari Lal Yadav की दलील
कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया, ये सोचते हुए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने दूसरी म्यूजिक कंपनी के साथ गाने रिकॉर्ड करने शुरू कर दिए लेकिन इसी बीच ग्लोबल म्यूजिक कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दर्ज करवा दी. याचिका दर्ज होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस मनमोहन और जस्टिस सौरभ बनर्जी वाली बेंच ने खेसारी लाल यादव के दावे को गलत ठहरा दिया और ग्लोबल म्यूजिक कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए 2 सालों तक खेसारी को सिर्फ इसी कंपनी के लिए गाने का आदेश दिया है. खेसारी लाल ने अपनी बात कोर्ट के सामने रखते हुए एक दलील यह भी थी कि उन्हें अंग्रेजी ठीक से नहीं आती और इसीलिए वह कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को सही से नहीं समझ नहीं पाए और यह कंपनी की साजिश है. परन्तु कोर्ट ने उनकी इस दलील को मानने से इनकार कर दिया और अब 30 सितंबर 2025 तक खेसारी किसी और कंपनी के साथ गाने रिकॉर्ड नहीं कर सकते. 
 

यह भी पढ़ें: 6 गुना ज्यादा सबस्क्राइब हुआ ये IPO, जानते हैं कंपनी का नाम?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago