✕

होम / B टाउन / एक्टिंग ही नहीं बिजनेस में भी कमाल दिखा रहे रोनित रॉय, ये बड़े स्टार्स हैं उनके क्लाइंट 

एक्टिंग ही नहीं बिजनेस में भी कमाल दिखा रहे रोनित रॉय, ये बड़े स्टार्स हैं उनके क्लाइंट 

एक्टर रोनित रॉय भी कई दूसरे कलाकारों की तरह बिजनेस करते हैं, लेकिन उनका बिजनेस दूसरों से बिलकुल अलग है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्रिकेट और फिल्मों में कौन, कितने समय तक टिकेगा नहीं कहा जा सकता. इसलिए अधिकांश बॉलीवुड स्टार्स हमेशा एक बैकअप प्लान लेकर चलते हैं. यानी अगर फिल्मों में किस्मत नहीं चमकी तो भी कमाई चलती रहे. कुछ स्टार्स जिम, रिस्टोरेंट, पब्स चलाते हैं, तो कुछ ने कहीं और इन्वेस्ट किया है. कैटरीना कैफ और सनी लियोन की तरह कई कलाकारों ने अपना मेकअप ब्रांड लॉन्च किया है. लेकिन वर्सटाइल एक्टर रोनित रॉय सबसे अलग बिजनेस कर रहे हैं. अदाकारी के साथ-साथ उन्होंने बिजनेस इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई है.  

ये है कंपनी का नाम
छोटे पर्दे से लेकर बड़ी स्क्रीन पर नज़र आने वाले रोनित रॉय सिक्योरिटी इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं. वो एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं, जिसके जरिए वह अक्षय कुमार, करण जौहर, अमिताभ बच्चन सहित कई स्टार्स को सिक्योरिटी प्रोवाइड कराते हैं. उनकी सिक्योरिटी एजेंसी का नाम ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन एजेंसी (AceSquad Security Services LLP) है. दरअसल, काफी समय तक लोगों का पता ही नहीं था कि रोनित एक्टिंग के अलावा भी कुछ करते हैं, जब उन्हें पता चला तो रोनित के क्लाइंट की लिस्ट में इजाफा हो गया.

इन्हें भी दे रहे सुरक्षा
ऐस सिक्योरिटी फिलहाल सलमान खान, अमिताभ बच्चन, मिथुन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स को भी सिक्योरिटी प्रोवाइड करवा रही है. सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं बल्कि रोनित की कंपनी आईपीएल के एक्स चेयरमैन ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को भी सिक्योरिटी देती है. इतना ही नहीं ये कंपनी कई फिल्म प्रोजेक्ट्स के साथ भी जुड़ी रही है. कोरोना की वजह से रोनित की सिक्योरिटी कंपनी के कई क्लाइंट्स छूट गए थे, लेकिन अब फिर से उनमें इजाफा हो गया है.

ये हैं कंपनी की सर्विस
रोनित वर्सटाइल एक्टर हैं और उनकी कंपनी भी वर्सटाइल सर्विस प्रदान करती है. कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वो स्कूल, इवेंट, हॉस्पिटल, रेजिडेंट सोसाइटी, कमर्शियल, कंस्ट्रक्शन साइट, पार्किंग सिक्योरिटी से लेकर पर्सनल बॉडीगार्ड और बाउंसर तक प्रदान करती है. इसके अलावा, AceSquad Security के पास अपन डॉग स्क्वाड भी है. रोनित की कंपनी फिल्म शूटिंग के दौरान भी सिक्योरिटी की व्यवस्था करती है. कुल मिलाकर रोनित रॉय की कंपनी हर तरह की सुरक्षा प्रदान कर रही है.

कोरोना में इन्होंने दिया साथ
कोरोना काल में रोनित रॉय का बिजनेस काफी ठंडा हो गया था. उन्हें यह भी डर था कि जिन बड़े स्टार्स को वह सिक्योरिटी प्रदान कर रहे हैं, वो भी कहीं उनका साथ न छोड़ दें. पिछले साक दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मुझे बस यही डर था कि अगर सेलिब्रटीज़ की सर्विस बंद हो जाएगी तो मेरे कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और करण जौहर ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में में भी अपनी सर्विस बंद नहीं की और बिल पूछे बिना ही मुझे पैसे ट्रांसफर कर दिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago