✕

होम / B टाउन / देर रात तक काम, सुबह कार एक्सीडेंट, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे प्रवीण डबास 

देर रात तक काम, सुबह कार एक्सीडेंट, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे प्रवीण डबास 

अभिनेता प्रवीण डबास इस समय ICU में भर्ती हैं. आज सुबह हुए कार एक्सीडेंट में वह बुरी तरह घायल हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'खोसला का घोसला' जैसी कई फिल्मों में काम करने वाले प्रवीण डबास इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. प्रवीण की कार का आज सुबह एक्सीडेंट हुआ, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं. उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह फिलहाल ICU में हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.  

कारोबारी भी हैं प्रवीण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवीण डबास का इलाज बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. एक्टर होने के साथ-साथ प्रवीण कारोबारी दुनिया का भी हिस्सा हैं. उन्होंने आर्म रेसलिंग Pro Panja League की भी स्थापना की है. वह इसके को-फाउंडर हैं. Pro Panja League ने एक बयान जारी करके प्रवीण के बारे में जानकारी दी है. 

ये भी पढ़ें - बिज़नेस पर फोकस कर रही बच्चन फैमिली, अब अमिताभ के नाती की भी हुई एंट्री

इनमें आए थे नज़र
प्रो पंजा लीग ने कहा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे सह-संस्थापक प्रवीण डबास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार सुबह कार दुर्घटना के बाद उनका होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है. हम समय-समय पर आपको सारी अपडेट देते रहेंगे. प्रवीण डबास ने कई फिल्मों में काम किया है. इसमें खोसला का घोसला, रागिनी MMS 2, माई नेम इज खान आदि प्रमुख हैं. 

2008 में हुई थी शादी
50 वर्षीय प्रवीण ने 2008 में अभिनेत्री प्रीति झंगियानी से शादी रचाई थी. दोनों की मुलाकात 'विद लव …तुम्हारा' फिल्म के सेट पर हुई थी. शादी के बाद दोनों ने Swen Entertainment नामक कंपनी की शुरुआत की.  एक इंटरव्यू में प्रीति ने कहा था साथ बिजनेस करते हुए कई बातों को लेकर हमारी बहस भी हो जाती है, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाता है. बताया जा रहा है कि प्रवीण डबास शुक्रवार देर रात तक काम कर रहे थे और शनिवार सुबह कार चलाते समय हादसे का शिकार हो गए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago