✕

होम / B टाउन / जूनियर बच्चन ने खेला बड़ा दांव, यहां खरीद डाली करोड़ों की प्रॉपर्टी

जूनियर बच्चन ने खेला बड़ा दांव, यहां खरीद डाली करोड़ों की प्रॉपर्टी

जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन ने रियल एस्टेट में निवेश किया है. उन्होंने छह अपार्टमेंट खरीदे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक बड़ी प्रॉपर्टी डील की है. उन्होंने मुंबई के बोरीवली इलाके में 15.42 करोड़ रुपए में छह अपार्टमेंट खरीदे हैं. अभिषेक की नई प्रॉपर्टी रियल्टी डेवलपर ओबेरॉय रियल्टी के लग्जरी प्रोजेक्ट ओबेरॉय स्काई सिटी में है. जूनियर बच्चन ने ओबेरॉय स्काई सिटी की 57वीं मंजिल पर 4,894 वर्ग फुट में फैले 6 अपार्टमेंट्स को 31,498 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से खरीदा है.

रियल एस्टेट में जमकर निवेश
अभिषेक बच्चन के 2 अपार्टमेंट 252 वर्ग फुट के हैं, जबकि शेष चार का कारपेट एरिया लगभग 1,100 वर्ग फुट का है. एक रिपोर्ट के अनुसार, यह डील 28 मई को पूरी हुई और 29 मई इन्हें रजिस्टर्ड किया गया. बॉलीवुड स्टार्स रियल एस्टेट में जमकर निवेश कर रहे हैं. बीते कुछ साल में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रॉपर्टी में पैसा लगाया है. हाल ही में जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में 70.83 करोड़ रुपए की लागत से बंगला खरीदा था.

लीज पर दीं कई प्रॉपर्टी 
अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह, अभिषेक भी खूब दौलत कमा रहे हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 280 करोड़ रुपए है. उन्होंने अपनी कई प्रॉपर्टीज को लीज पर दे रखा है. जैसे अम्मू और वत्स नामक बंगले का ग्राउंड फ्लोर उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 15 साल के लिए लीज पर दिया है. इससे उन्हें हर महीने 18.9 लाख रुपए की कमाई होती है. अभिषेक को एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स में भी खास दिलचस्पी है. वह प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के मालिक हैं. जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग का पहला एडिशन जीता था. इसके अलावा, जूनियर बच्चन इंडियन सुपर फुटबॉल लीग में चेन्नईयिन फैन क्लब के भी मालिक हैं. 

इन कंपनियों के ब्रैंड एंबेसडर
अभिषेक कई कंपनियों के ब्रैंड एंबेसडर भी हैं. एलजी होम एप्लायंस, अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड, वीडियोकॉन डीटीएच, मोटोरोला मोबाइल, फोर्ड कार, आइडिया मोबाइल्स, ओमेगा वॉच जैसे ब्रैंड्स को वह एंडोर्स करते हैं. अभिषेक बच्चन एक्टर के साथ-साथ एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं. वह अपने पिता अमिताभ बच्चन की कंपनी AB कॉर्प लिमिटेड का भी कामकाज देखते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक कई फिल्मों में काम करने वाले हैं. जिसमें एक नाम हाउसफुल 5 का भी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago