✕

होम / B टाउन / Amir Khan ने मुंबई के पाली हिल्स में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानते हैं कितने दौलतमंद हैं ये सुपरस्टार?

Amir Khan ने मुंबई के पाली हिल्स में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानते हैं कितने दौलतमंद हैं ये सुपरस्टार?

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में एक नया लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. इसकी कीमत 9 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. आमिर शानदार एक्टिंग और अलग तरह ही फिल्मों के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाने जाते हैं. उन्होंने बॉलीवुड को तारे जमीन, थ्री इडियट्स, दंगल और पीके जैसी दर्जनों हिट फिल्में देकर करोड़ों की संपत्ति कमाई है. हाल में आमिर ने मुंबई के पाली हिल्स में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. आमिर बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों में से एक हैं, तो चलिए जानते हैं उनके पास कितनी दौलत है?
 
हाल में खरीदा 10 करोड़ रुपये का आलीशान अपार्टमेंट
आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में पाली हिल्स की एक आलीशान आवासीय इमारत में लगभग 10 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है. आमिर खान ने यह प्रॉपर्टी अपने नाम पर खरीदी है. यह अपार्टमेंट लगभग 1,027 वर्ग फुट क्षेत्र में बना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सौदे पर 58.5 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क लगा है. यह संपत्ति बेला विस्टा अपार्टमेंट्स में स्थित है, जो पाली हिल्स क्षेत्र में स्थित एक हाईराइज आवासीय इमारत है. अपने शांत वातावरण और हरियाली से भरा पाली हिल्स मुंबई के सबसे फेमस और लोकप्रिय आवासीय क्षेत्रों में से एक है. 

आमिर के पास इतनी है संपत्ति
आमिर खान ने बॉलीवुड को दर्जनों सुपरहिट फिल्में देकर करीब 1862 करोड़ रुपये की संपत्ति कमा ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास अमेरिका स्थित कैलिफॉर्निया के बेवर्ली हिल्स में 75 करोड़ की कीमत वाला शानदार विला है. बांद्रा में मंदर किनारे आलीशान घर है, जो 5 हजार स्क्वायर में फैला हुआ है, जिसमें दो फ्लोर हैं. घर में एक बड़ा सा ओपन एरिया है, जहां आराम से पार्टियां और इवेंट्स हो सकते हैं. साथ ही महाराष्ट्र के पंचगनी में एक फार्महाउस है, जो 2 एकड़ की हरियाली में फैला हुआ है. उन्होंने इसे 7 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके अलावा आमिर खान के पास बेला विस्ता अपार्टमेंट्स और मरिना अपार्टमेंट्स में पहले से ही कई प्रॉपर्टीज हैं.

लग्काजरी रों के हैं शौकीन
आमिर खान के पास कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है. उनकी लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में रोल्स रॉयस घोस्ट (Rolls-Royce Ghost) भी शामिल है, जिसकी कीमत 6.95 करोड़ रुपये से 7.95 करोड़ रुपये के बीच है. इसके अलावा मर्सिडीज बेंज एस600 (Mercedes) भी शामिल है और इसकी कीमत 10.50 करोड़ है. 

इसे भी पढ़ें-तीसरी बार इस क्षेत्र में एंट्री करेगी Ola, इस सरकारी प्लेटफॉर्म के साथ मिलाया हाथ


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago