✕

होम / B टाउन / 80 की उम्र, फिर भी नहीं रुक रहे अमिताभ बच्चन, आने वाले दिनों में रिलीज होंगी ये फिल्में

80 की उम्र, फिर भी नहीं रुक रहे अमिताभ बच्चन, आने वाले दिनों में रिलीज होंगी ये फिल्में

पाइप लाइन में कुछ और बड़ी फिल्में हैं, जिसमें बिग बी महत्वपूर्ण रोल में हैं. आइए, एक नजर डालते हैं उनकी अपकमिंग फिल्म्स पर:

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: काम करने की लगन क्या होती है, यदि किसी को ये सीखना हो तो अमिताभ बच्चन से सीख सकता है. 11 अक्टूबर, 2022 को 80 साल के हुए अमिताभ बच्चन में काम की ललक इतनी है कि वे आज भी नहीं थकते. बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें काम करते हुए 55 साल हो गए, पर आज भी उनके पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है.

200 से अधिक फिल्में कर चुके हैं अमिताभ
इन 55 सालों में अमिताभ बच्चन 200 से अधिक फिल्में कर चुके हैं और यह संख्या जारी है. उन्होंने 1969 में रिलीज हुई सात हिंदुस्तानी से जो फिल्मी करियर की शुरुआत की, वो बस चलती ही जा रही है. उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी वे इतने फिट हैं कि उनके हौसले के आगे अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है.

'ब्रह्मास्त्र' ने तो तगड़ी कमाई की
अभी हाल में ही उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और बंपर कमाई की. 7 अक्टूबर को ही उनकी एक और फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम है- Goodbye. इसके अलावा पाइप लाइन में कुछ और बड़ी फिल्में हैं, जिसमें बिग बी महत्वपूर्ण रोल में हैं. आइए, एक नजर डालते हैं उनकी अपकमिंग फिल्म्स पर:

Uunchai (2022)
'ऊंचाई' फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित है, जो एक साथ एवरेस्ट की चढ़ाई करते हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं. उनके अलावा अनुपम खेर और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी. सूरज बड़जात्या इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. यह फिल्म 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी. इस फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जा रही है.

Project K (2023)
यह एक साइंस फिक्शन बेस्ड फिल्म है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर तो आएंगे ही, साथ में प्रभास और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. Project K हिंदी और तेलुगू में एक साथ रिलीज होगी. इस फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है, फिर भी ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म 18 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हो सकती है. नाग अश्विन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. इस फिल्म का अनुमानित बजट 500 करोड़ रुपये है.

Ghoomer (2023)
अमिताभ बच्चन आर. बल्कि की फिल्म 'घूमर' में नजर आएंगे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे जो एक क्रिकेट कोच की भूमिका में होंगे. यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है. ऐसा बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म में गेस्ट एपियरेंस के तौर पर होंगे और फिल्म के आखिरी सीन में नजर आएंगे, जिसमें वे कमेंटरी करेंगे. इस फिल्म का टेंटेटिव रिलीज डेट 29 दिसंबर, 2023 है.

The Umesh Chronicles (2023)
2 मार्च, 2023 को रिलीज होने वाली फिल्म The Umesh Chronicles में भी अमिताभ बच्चन नजर आएंगे. इस फिल्म को शूजित सरकार बना रहे हैं. उन्होंने, इस साल की शुरुआत में ही इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को साइन किया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago