होम / चुनाव / महाराष्ट्र: शिंदे ने फिर किया शिवराज वाला वादा, विपक्षी गठबंधन की रणनीति पर फेरा पानी!

महाराष्ट्र: शिंदे ने फिर किया शिवराज वाला वादा, विपक्षी गठबंधन की रणनीति पर फेरा पानी!

महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को चुनाव होना है. मौजूदा वक्त में यहां भाजपा गठबंधन वाली महायुति की सरकार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र को इसी महीने विधानसभा चुनाव से गुजरना है. लिहाजा, दावों और वादों की बौछार शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव से पहले वही दांव चला है, जो मतदान से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चला था. शिवराज ने लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाने की बात कही थी. शिंदे ने भी यही किया है.  एकनाथ शिंदे का कहना है कि यदि हम सत्ता में वापस लौटे तो इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए प्रति  दिए जाएंगे. अभी पात्र महिलाओं को सरकार प्रति माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता देती है.

कर्ज माफी का भी ऐलान
इसके अलावा CM एकनाथ शिंदे ने कई अन्य सामाजिक योजनाओं, नौकरियों और ग्रामीण विकास से जुड़े वादे भी किए हैं. कोल्हापुर में एक रैली के दौरान वादों की बारिश करने के बाद कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है. अगले कुछ दिनों में जब मेनिफेस्टो आएगा तो पूरी फिल्म आपके सामने आ जाएगी. शिंदे ने ऐलान किया कि सत्ता में वापसी पर लड़की बहिन योजना के तहत 2100 रुपए प्रति माह मिलेंगे. साथ ही किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा.  इसी तरह, किसानों के लिए चल रही शेतकारी सम्मान योजना के तहत सालाना 12 हजार के बजाए 15000 रुपए दिए जाएंगे.

पेंशन भी मिलेगी ज्यादा 
शिंदे ने कहा कि सत्ता में वापसी पर कृषि उत्पादों की लागत पर एमएसपी की 20% छूट दी जाएगी. CM ने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन को भी 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपए करने का ऐलान किया है. विपक्षी दलों के महाविकास अघाड़ी गठबंधन  (MVA) से पहले इस तरह की घोषणा करके महायुति ने बड़ा दांव खेल दिया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस, उद्धव सेना और शरद पवार का गठबंधन महिलाओं को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता का वादा कर सकता है. महाविकास अघाड़ी के मेनिफेस्टो में इसका जिक्र होने की उम्मीद है. इसके अलावा किसानों की कर्ज माफी को लेकर भी गठबंधन के खेमे में चर्चा थी. लेकिन एकनाथ शिंदे ने पहले ही घोषणा करके विपक्ष की रणनीति को प्रभावित कर दिया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि महाविकास अघाड़ी के घोषणापत्र में कौनसे वादे किये जाते हैं.

कौन, किसका हिस्सा?
महा विकास आघाडी में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं. जबकि महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी शामिल है. लोकसभा चुनाव में महायुति का महाराष्ट्र में प्रदर्शन बेहद खराब था. जनता ने MVA पर ज्यादा भरोसा जताया था. खासकर, उद्धव ठाकरे की पार्टी को काफी वोट मिले थे. इसी को ध्यान में रखते ही विपक्षी दलों को भरोसा है कि इस बार राज्य में उनकी सरकार बनेगी.  ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है और लोगों ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी एमवीए को सत्ता में लाने का फैसला किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago