होम / चुनाव / चुनाव का आखिरी चरण: 'कमल' वालों पर मेहरबान हैं लक्ष्मी या 'हाथ' थामने वाले हैं सबसे रईस?  

चुनाव का आखिरी चरण: 'कमल' वालों पर मेहरबान हैं लक्ष्मी या 'हाथ' थामने वाले हैं सबसे रईस?  

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को होगी. इस चरण में पीएम मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के आखिरी चरण के तहत 1 जून को वोट डाले जाएंगे. सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों से कुल 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इन 904 उम्मीदवारों में से 199 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं 299 प्रत्याशी करोड़पति हैं. सबसे ज्यादा भाजपा के 44 उम्मीदवार करोड़पति हैं. दूसरे स्थान पर कांग्रेस है, जिसके 30 प्रत्याशी करोड़पति हैं.  

198 करोड़ की दौलत इनके नाम 
सातवें चरण की सबसे अमीर उम्मीदवार हैं हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal). पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी हरसिमरत ने अपने हलफनामे में कुल 198 करोड़ की संपत्ति घोषित की है. इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं भाजपा के बैजयंत पांडा. ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे पांडा के पास 148 करोड़ की दौलत है. तीसरे स्थान पर भी भाजपा का कब्जा है. चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे BJP के संजय टंडन के पास 111 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

कंगना के पास है इतनी संपत्ति
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है. जबकि इसी सीट से भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के पास 91 करोड़ रुपए की दौलत है. लोकसभा चुनाव के इस आखिरी चरण में तीन उम्मीदवारों ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति 1500 रुपए से 2500 रुपए के बीच बताई है. 

यूपी से राजीव राय सबसे धनी  
7वें चरण में वाराणसी, मिर्ज़ापुर, गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग होनी है. यूपी में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजीव राय सबसे धनी प्रत्याशी हैं. घोषी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे राय के पास 49 करोड़ 41 लाख 88 हजार 267 रुपए की कुल संपत्ति है. वहीं BJP उम्मीदवार रवि किशन दूसरे नंबर के सबसे धनि प्रत्याशी हैं. उनके पास 43 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. पीएम मोदी वाराणसी सीट से मैदान में हैं, उनके पास 3 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है. मोदी की चल संपत्ति 3 करोड़ 2 लाख 6,889 रुपए है और अचल संपत्ति जीरो है. सातवें चरण के अमीर कैंडिडेटो की लिस्ट में PM मोदी 28वें नंबर पर हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago