होम / चुनाव / आज उमर अब्दुल्ला सहित इन दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेगी जम्मू-कश्मीर की जनता 

आज उमर अब्दुल्ला सहित इन दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेगी जम्मू-कश्मीर की जनता 

जम्मू कश्मीर में आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. इस चरण में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई दिग्गज नेता मैदान में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण वोटिंग शुरू हो चुकी है. इस चरण में कुल छह जिलों की 26 सीटों पर 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. पहले चरण में मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए माना जा रहा है कि इस फेस में भी अच्छी वोटिंग हो सकती है. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबल के जवान चप्पे -चप्पे पर तैनात हैं. 

2 सीटों से अब्दुल्ला
दूसरे चरण में कई दिग्गज प्रत्याशियों के किस्मत दांव पर है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री उम्र अब्दुल्ला भी शामिल हैं.  उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल सीट से चुनावी मैदान में हैं. 1977 से बेलगाम सीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले उमर अब्दुल्ला का सामना करने के लिए इस बार 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. बडगाम में उमर अब्दुल्ला के खिलाफ आगा सईद मुंतजिर मेहदी और आगा सईद अहमद मूसवी हैं. इसी तरह, गांदरबल सीट पर उमर अब्दुल्ला का मुख्य मुकाबला पीडीपी नेता बशीर अहमद मीर और नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता अब्दुल राशिद से है.  

राजौरी से BJP चीफ 
जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना राजौरी सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. उन्होंने इस सीट से 2014 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. हालांकि, इस बार उनकी राह मुश्किल लग रही है. क्योंकि  उनकी पार्टी के ही पूर्व नेता सुरिंदर चौधरी नेशनल कॉन्फ्रेंस की  टिकट से राजौरी सीट पर उन्हें टक्कर दे रहे हैं. यदि रवींद्र रैना जीतते हैं, तो यह उनके और पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि होगी.  

श्रीनगर से कांग्रेस चीफ
वहीं, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा श्रीनगर की सेंट्रल शालटेंग सीट से चुनावी मैदान में हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला पीडीपी नेता अब्दुल कयूम भट्ट, अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के रियाज अहमद मीर और जफर हबीब डार से है. गौरतलब है कि तारिक हामिद किसी जमाने में महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago