होम / चुनाव / वोटिंग को लेकर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए किस टाइम से चलेगी पहली मेट्रो

वोटिंग को लेकर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए किस टाइम से चलेगी पहली मेट्रो

दिल्ली में शनिवार (25 मई) को लोकसभा चुनाव की वोटिंग हैं. इसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में खासा बदलाव किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर मतदान के मद्देनजर चुनाव आयोग ने शनिवार (25 मई) को सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. दिल्ली मेट्रो ने भी वोटिंग को देखते हुए अपने टाइम टेबल में बदलाव किया है. ताकि चुनाव ड्यूटी तैनात कर्मचारी समय से पोलिंग बूथ पर पहुंच सकें. दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक्स पोस्ट में बताया है कि शनिवार को मतदान की वजह से मेट्रो ट्रेन की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू हो जाएंगी. ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात सभी कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठाकर समय से अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंच सकें.

दिल्‍ली मेट्रो की बदली टाइमिंग

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 25 मई, 2024 (शनिवार) को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 04:00 बजे से शुरू होंगी ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी सुविधा का लाभ उठा सकें. सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 06:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन सामान्य मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी. बता दें कि दिल्‍ली मेट्रो की ओर से मेट्रो की टाइमिंग में ये बदलाव सिर्फ एक ही दिन के लिए किया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

लोकसभा चुनाव की वोटिंग के चलते दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रहेगी. सभी यात्रियों की सही तरीके से जांच की जाएगी. मेट्रो स्टेशन और परिसर के बाहर अलग से सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा. वोटिंग के दिन दिल्ली के सभी संस्थान बंद रहेंगे. इस दिन सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में छुट्टी रहेगी.

मतदान पूरा होने तक दिखेगा ड्राई डे का असर

दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में 2 दिन के लिए शराब की दुकान बंद रखने (ड्राई डे) का आदेश मतदान समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी. शराब की दुकानों 23 मई को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद से यानी शाम 6 बजे से ही बंद हैं. 25 मई को मतदान पूरे होने तक गाजियाबाद बॉर्डर से 100 मीटर की दूरी तक सभी शराब की दुकान बंद रहेंगी. 

दिल्ली की इन 7 सीटों पर हैं चुनाव

दिल्ली में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन के बीच मुकाबला है. बीजेपी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिल कर चुनाव लड़ रही है. नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक यानी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago