होम / चुनाव / दिल्ली के CM की कुर्सी आतिशी को, AAP विधायक दल की बैठक में बनी सहमति

दिल्ली के CM की कुर्सी आतिशी को, AAP विधायक दल की बैठक में बनी सहमति

अरविंद केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा है, जिस पर सहमति बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आम आदमी पार्टी (AAP) लीडर आतिशी बैठेंगी. आतिशी इस समय दिल्ली सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को AAP की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, अब उनके नाम की घोषणा भर बाकी रह गई है. 

आज इस्तीफा देंगे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल आज शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे. इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा. 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र भी बुलाया गया है. बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि अब जनता तय करेगी कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान. यदि जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा.

केजरीवाल की विश्वसनीय 
आतिशी, अरविंद केजरीवाल की विश्वसनीय हैं. केजरीवाल ने उन्हें कई अहम् मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह शिक्षा मंत्रालय, जल मंत्रालय, PWD, राजस्व, योजना और वित्त विभाग का कामकाज देख रही हैं. केजरीवाल और सिसोदिया के जेल में रहने के दौरान उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने की हर संभव कोशिश की. स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए केजरीवाल ने आतिशी के नाम की सिफारिश की थी. आतिशी 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए AAP का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं.

इस तरह हुई शुरुआत
आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की.  बाद में वह आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनीं. कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक आतिशी 2015 से 18 तक मनीष सिसोदिया के सलाहकार रही थीं. सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. अब वह दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ रही हैं. आतिशी ने प्रवीण सिंह से शादी की है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago