होम / कोर्ट कचहरी / भतीजे के लिए फूफा की सेटिंग, 'मंत्री जी' पर सस्पेंस, पढ़ें नीट धांधली की पूरी कहानी  

भतीजे के लिए फूफा की सेटिंग, 'मंत्री जी' पर सस्पेंस, पढ़ें नीट धांधली की पूरी कहानी  

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं. गिरफ्तार अनुराग यादव ने पुलिस को कई बड़ी बातें बताई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

NEET पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच अनुराग यादव ने बड़ा खुलासा किया है. उसने पुलिस को दिए अपने कबूलनामे में बताया है कि परीक्षा से एक दिन पहले उसे जो प्रश्न पत्र मिला, वही परीक्षा में आया और 100% प्रश्न वही थे. यादव के इस कबूलनामे ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यादव ने यह भी साफ किया है पेपर लीक कांड में वह अकेला शामिल नहीं था, बल्कि उसके फूफा ने पूरी सेटिंग करवाई थी. चलिए जानते हैं कि अनुराग यादव और उसका फूफा कौन हैं और कैसे लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया. 

कोटा से बुलाया बिहार
अनुराग यादव बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. वह राजस्थान के कोटा से नीट की तैयारी कर रहा था. अनुराग के फूफा सिंकदर यादवेंदु नगर परिषद दानापुर में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. नीट की परीक्षा से पहले सिंकदर यादवेंदु ने अपने भतीजे अनुराग को फोन करके कोटा से बिहार आने को कहा. इसके बाद अनुराग बिहार पहुंच गया, जहां फूफा ने 4 मई 2024 की रात को उसे अमित आनंद, नीतीश कुमार नामक व्यक्तियों के पास छोड़ दिया. यहां उसे नीट की परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी गई. अनुराग ने रात भर रट्टा मारा और दूसरे दिन परीक्षा में वही प्रश्न आए, जो उसे दिए गए थे. 

इनका पर्चा भी हुआ लीक   
अनुराग के फूफा और जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने स्वीकार किया है कि नीट पेपर लीक में वह भी शामिल है. उसका कहना है कि भतीजे अनुराग यादव के लिए उसने यह सब किया. सिंकदर ने अनुराग के अलावा, आयुष राज, शिवनंदन कुमार, अभिषेक कुमार की भी नीट एग्जाम में मदद की, उनके लिए पटना में रहने की व्यवस्था कराई. यादवेंदु ने यह भी बताया कि वो एक रैकेट के संपर्क में था, जिसने ना केवल NEET बल्कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षाओं के प्रश्न पत्र भी लीक किए थे. 

कौन हैं 'मंत्री जी'? 
नीट परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था जिस गेस्ट हाउस में की गई थी, उसकी बिल बुक में किसी 'मंत्री जी' का भी उल्लेख है. 'मंत्री जी' ने ही कथित तौर पर अनुराग यादव और उसके सहयोगियों को रुकने का यहां इंतजाम किया था. यह गेस्ट हाउस पटना चिड़ियाघर और पटना एयरपोर्ट के नजदीक है. गेस्ट हाउस में जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनके किसी प्रीतम नामक शख्स से जुड़े होने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस अभी ये पता नहीं लगा पाई है कि 'मंत्री जी' कौन हैं. बिहार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा.

क्या है पूरा मामला?
चलिए अब यह भी समझ लेते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या. नीट एग्जाम का रिजल्ट 4 जून को आया, जिसमें पहली बार 67 स्टूडेंट्स टॉपर बने. इन स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक मिले. टॉपर्स की इस लिस्ट के सामने आने के बाद परीक्षा में धांधली की आशंका व्यक्त की गई. इस परीक्षा को कंडक्ट कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो NTA ने बताया कि ऐसा ग्रेस मार्क्स की वजह से हुआ है. कुछ एग्जाम सेंटर्स पर लॉस ऑफ टाइम की वजह से कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं. टॉप 67 में से 44 अभ्यर्थियों को भी ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं. 13 जून को NTA ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो ग्रेस मार्क्स रद्द करके इन छात्रों की परीक्षा दोबारा आयोजित कराएगी.  

अब तक इतने गिरफ्तार 
हालांकि, स्टूडेंट्स NTA के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, वे परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. उनकी यह भी मांग है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. पुलिस ने इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां की हैं. पटना से कुल 13 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें 4 छात्र शामिल हैं. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पेपर लीक हुआ था और ऐसा करने वालों ने लाखों की कमाई की है. बता दें कि पिछले कुछ समय से पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर हो गया है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago