होम / कोर्ट कचहरी / इस अधिकारी के सामने बड़े से बड़ा घूसखोर भी शरमा जाए, रिश्वत में मांग लिए 3 एयरक्राफ्ट!

इस अधिकारी के सामने बड़े से बड़ा घूसखोर भी शरमा जाए, रिश्वत में मांग लिए 3 एयरक्राफ्ट!

सरकार ने DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वतखोरी के मामले में निलंबित कर दिया है. मामले की जांच CBI और ED को सौंपी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिश्वतखोरी की खबरें तो अक्सर सुनने में आ जाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि रिश्वत में लाख-दो लाख नहीं बल्कि पूरा का पूरा हवाई जहाज ही मांग लिया गया हो? आपको भले ही अपने कानों पर यकीन न हो, मगर ऐसा वाकई हुआ है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA में डायरेक्टोरेट ऑफ एयरोस्पोर्ट्स के निदेशक कैप्टन अनिल गिल (Captain Anil Gill) पर रिश्वत में एयरक्राफ्ट (Aircraft) लेने का आरोप है. सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है और मामले की जांच सीबीआई एवं ED को सौंपी है.   

गिल को 3 एयरक्राफ्ट मिले 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल गिल पर फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों से रिश्वत के तौर पर 3 एयरक्राफ्ट लेने का आरोप है. इस रिश्वत के बदले उन्होंने ऑडिट के दौरान फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाईजेशन (FTO) की कुछ खामियों को नजरअंदाज कर दिया था, जिसमें सुरक्षा से जुड़ी खामियां भी शामिल थीं. जाहिर है, ये कोई छोटा मामला नहीं था, इसलिए जैसे ही मामले की भनक लगी सरकार ने आरोपी गिल को निलंबित कर दिया. अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन यानी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) अनिल गिल पर लगे आरोपों की जांच करेंगे.  

यहां भी कर चुके हैं काम 
निलंबन से पहले अनिल गिल DGCA में डायरेक्टोरेट ऑफ एयरोस्पोर्ट्स के निदेशक थे. इससे पूर्व वह DGCA के फ्लाइंग एंड ट्रेनिंग डिवीजन के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्होंने 2013 में लॉ की बैंचलर डिग्री हासिल की थी. 2009 से 2015 तक गिल  हरियाणा सरकार में पायलट इंस्ट्रक्टर थे.  2015 में उन्होंने डायेरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन में डिप्टी डायरेक्टर फ्लाइंग ट्रेनिंग का पदभार संभाला था. गिल पर लगे आरोपों ने सभी को हैरान कर दिया है. बातें हो रही हैं कि जब रिश्वत में 3 क्राफ्ट मिले, तो संबंधित फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाईजेशन की खामियां कितनी ज्यादा बड़ी और गंभीर होंगी.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
अब यह भी जान लेते हैं कि इस पूरे मामले का खुलासा आखिर कैसे हुआ. 25 अक्टूबर को विमानन अधिकारियों को एक गुमनाम पत्र मिला, जिसमें अनिल गिल पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. पत्र में लिखा था कि गिल ने FTO से रिश्वत में 3 एयरक्राफ्ट लिए हैं. अब एयरक्राफ्ट कोई छोटी-मोटी चीज तो है नहीं, जो किसी की नजर में नहीं आता. इसलिए गिल ने उन एयरक्राफ्ट को 90 लाख रुपए के पट्टे पर दूसरे ट्रेनिंग स्कूलों को दे दिया. इस चट्ठी ने DGCA के वरिष्ठ अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए. तुरंत जांच के लिए विजिलेंस कमेटी की गठन किया गया. रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन में डायरेक्टोरेट ऑफ एयरोस्पोर्ट्स के निदेशक पद से हटा दिया गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

11 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago