होम / कोर्ट कचहरी / कैरी बैग के लिए ज्यादा रुपये वसूलना V Mart को पड़ा भारी, कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

कैरी बैग के लिए ज्यादा रुपये वसूलना V Mart को पड़ा भारी, कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

लखनऊ में वी मार्ट के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है. V Mart ने एक ग्राहक से कैरी बैग के लिए ज्यादा रुपये वसूले थे, जिसके खिलाफ ग्राहक के उपभोक्ता अदालत में गुहार लगाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिटेल स्टोर वी मार्ट (V Mart) को कैरी बैग के लिए ग्राहक से ज्‍यादा रुपये वसूलना भारी पड़ा है. इस मामले में उपभोक्ता अदालत (Consumer Court) ने वी मार्ट पर भारी जुर्माना लगा दिया है. साथ ही, ग्राहक को कैरी बैग के रुपये भी वापस करने का आदेश दिया है. दरअसल, लखनऊ के एक ग्राहक ने वी मार्ट से खरीदारी के दौरान कैरी बैग के लिए रुपये चुकाए थे. ग्राहक ने इसे गलत मानकर उपभोक्ता अदालत में केस दर्ज किया था. इस पर कोर्ट ने ग्राहक के हक में फैसला सुनाते हुए वी मार्ट पर 35,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया है. तो आइए जानते हैं वी मार्ट ने ग्राहक से कितने रुपये मांगे थे और कोर्ट ने इसमें क्या फैसला सुनाया है?

कैरी बैग के लिए 18 रुपये वसूलना पड़ा भारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला लखनऊ के वी मार्ट का है, जहां एक ग्राहक ने खरीदारी का सामान ले जाने के लिए कैरी बैग मांगा. स्टोर ने ग्राहक से कैरी बैग के लिए 18 रुपये वसूल लिए, इसे ग्राहक ने अनुचित माना. ग्राहक ने वकील शशिकांत शुक्ला के जरिये उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में ग्राहक ने बताया कि वी मार्ट ने उससे जबरन कैरी बैग के पैसे वसूले. कोर्ट ने माना कि ग्राहकों पर कैरी बैग का शुल्क जबरन नहीं थोपा जा सकता. इस जुर्माने में ग्राहक को हुए मानसिक और आर्थिक नुकसान का मुआवजा और अदालती खर्च शामिल हैं. यह फैसला ग्राहकों के अधिकारों के लिए मिसाल बन गया है.

जुर्माने में मानसिक व शारीरिक कष्ट के साथ अदालती खर्च शामिल 
उपभोक्ता अदालत ने मामले की सुनवाई की और ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि दुकानदार ग्राहकों से सामान के दाम के अलावा कैरी बैग के लिए अलग से पैसे नहीं मांग सकते, ऐसा करना ग्राहकों के अधिकारों का हनन है. अदालत ने वी मार्ट को ग्राहक के 18 रुपये वापस करने और 35,000 रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया. इस 35,000 रुपये के जुर्माने में 25,000 रुपये मानसिक और शारीर‍िक कष्ट और 10,000 रुपये अदालती खर्च के शामिल हैं. कोर्ट ने यह भी कहा है क‍ि आदेश के 45 द‍िन के भीतर भुगतान नहीं क‍िया गया तो देय राश‍ि पर 12 प्रतिशत का अ‍त‍िर‍िक्‍त भुगतान देना होगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago