होम / कोर्ट कचहरी / बायजू रवींद्रन के भाई ने ऐसा क्या कर दिया कि हर दिन भरना होगा 8.37 लाख का जुर्माना?

बायजू रवींद्रन के भाई ने ऐसा क्या कर दिया कि हर दिन भरना होगा 8.37 लाख का जुर्माना?

बायजू रवींद्रन परिवार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं है. अब अमेरिकी अदालत से इस परिवार को बड़ा झटका लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) और उनके परिवार के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है. रवींद्रन के भाई रिजू रवींद्रन (Riju Raveendran) के खिलाफ एक अमेरिकी अदालत ने कड़ी कार्रवाई की है. अदालत ने रिजू रवींद्रन को हर दिन 8.37 लाख रुपए जुर्माना भरने का आदेश दिया है.  रिजू को ऐसा तब तक करना होगा जब तक कि 4,460 करोड़ रुपए का पता लगाने में मदद नहीं करते. दरअसल, एडटेक फर्म  Byju’s की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड पर अमेरिकी लेंडर्स के 4,460 करोड़ रुपए छिपाने का आरोप है. इसी को ध्यान में रखते हुए यूएस कोर्ट ने रिजू रवींद्रन पर हर दिन जुर्माने की कार्रवाई की है.

मुश्किलों में इजाफा 
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, US बैंकरप्सी जज ब्रेंडन शैनन ने अपने आदेश में कहा है कि Byju’s के निलंबित निदेशक रिजू रवींद्रन को 4,460 करोड़ रुपए का पता नहीं लगने तक हर दिन 8.37 लाख रुपए के जुर्माने का भुगतान करना होगा. रिजू  गायब कैश को लेकर लगभग दो साल पुरानी लड़ाई के केंद्र में रहे हैं. इस रकम को लेकर ऋणदाताओं का कहना है कि कंपनी द्वारा डिफॉल्ट किए जाने के बाद उन्हें यह वापस कर दिया जाना चाहिए. बता दें कि रवींद्रन एंड फैमिली पहले से ही मुश्किलों में घिरी है, ऐसे में अमेरिकी अदालत का ये आदेश उनकी मुश्किलों में और इजाफा कर देगा.

लगाया है ये आरोप
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में अमेरिकी लेंडर्स से 10,040 करोड़ उधार लेने के 18 महीनों के अंदर ही Byju’s प्रमुख फाइनेंशियल रिपोर्टिंग डेडलाइंस को पूरा करने से चूक गई थी. इसके बाद उसके कार्यालयों पर भारतीय रेगुलेटर्स की ओर से छापे पड़े और अमेरिकी ऋणदाताओं ने कंपनी पर कर्ज के भुगतान में चूक (डिफ़ॉल्ट)का आरोप लगाया. तब से बायजू अमेरिका में स्थापित एक शेल कंपनी Byju’s Alpha Inc. से 4,460 करोड़ रुपए धोखाधड़ी से ट्रांसफर करने के आरोप का सामना कर रही है. 

यहां भी फंस गया मामला
उधर, नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने बायूज के फाउंडर बायजू रवींद्रन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच 158 करोड़ रुपए के सेटलमेंट को हरी झंडी देने से फिलहाल इंकार कर दिया है. इसकी वजह कंपनी के अमेरिकी कर्जदाताओं के आरोप हैं. बायजू के यूएस लेंडर्स ने इस सेटलमेंट में गड़बड़ी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इसका भुगतान चुराए गए पैसों से किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने NCLAT से इस समझौते को खारिज करने का भी अनुरोध किया है. NCLAT ने बायजू रवींद्रन से यह अंडरटेकिंग देने को कहा है कि पैसा किसी गड़बड़ी वाले सोर्स से हासिल नहीं किया गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

3 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

3 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago