होम / कोर्ट कचहरी / ऐसा क्या हुआ कि सरकार से आदिवासी युवक ने मांग लिया 10 हजार करोड़ का हर्जाना

ऐसा क्या हुआ कि सरकार से आदिवासी युवक ने मांग लिया 10 हजार करोड़ का हर्जाना

एक आदिवासी युवक ने बेगुनाह होने पर भी जेल की सजा काटने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार से हर्जाना मांगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार से एक आदिवासी युवक ने 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का हर्जाना मांगा है. दरअसल, इस युवक को गैंगरेप के एक मामले में जेल हुई थी, जहां उसे 2 साल से ज्यादा बिताने पड़े. बाद में उसे आरोपों से बरी कर दिया गया. युवक का कहना है कि बिना किसी अपराध के जेल में रहने के चलते उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई. वो इस दौरान, सेक्स तक नहीं कर पाया. इसके लिए उसे सरकार से हर्जाना मिलना चाहिए.

पिछले साल हुआ रिहा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 666 दिन जेल में रहने के बाद पिछले साल अक्टूबर में युवक कांतिलाल भील उर्फ कंतू आरोपों से बरी हुआ था. कंतू का कहना है कि सेक्स का आनंद मनुष्य को भगवान का गिफ्ट है. गलत आरोप के चलते जेल में रहने के कारण वह इसका आनंद नहीं ले पाया. इसके अलावा, उसका पूरा परिवार भी उजड़ गया. उसके बीवी-बच्चों और बूढ़ी मां को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

5 सालों से है परेशान
35 वर्षीय कंतू का यह भी कहना है कि उसके परिवार के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि अंडरगारमेंट्स खरीद सके. उसे भी जेल में बिना कपड़ों के सर्दी और गर्मी का सामना करना पड़ा. कांतिलाल ने बताया कि वह पांच साल से परेशान है. तीन साल तक पुलिस परेशान करती रही. इसके बाद बिना किसी अपराध के 2 साल जेल में रहा. परिवार सड़क पर आ गया. अब वह बच्चों के लिए खाने-पीने का इंतजाम नहीं कर पा रहा है.  

कैसे होगा पालन-पोषण
कांतिलाल के वकील विजय सिंह यादव का कहना है कि मानव जीवन का मूल्य कोई तय नहीं किया जा सकता. पुलिस और राज्य सरकार की वजह से उसका जीवन बर्बाद हो गया. उसे बेगुनाह होने के बावजूद जेल की प्रताड़ना सहनी पड़ी. इसलिए उसने राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध क्षतिपूर्ति का दावा जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया है. पीड़ित के परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी और 3 बच्चे हैं. सभी के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर है. पुलिस की लापरवाही के चलते समाज में वापस जाने और रोजगार के लिए उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

पश्चिम एशिया संकट का बाजार पर असर, सेंसेक्स 78,154 पर बंद; आज इन शेयरों में हलचल

मंगलवार को सेंसेक्स 388.19 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 78,154.25 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 112.10 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 24,471.70 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

कमोडिटी बाजार में FPI की एंट्री बढ़ाने की तैयारी, सेबी ने जारी किया नया प्रस्ताव

बाजार में लिक्विडिटी और कीमतों की खोज बेहतर करने के लिए सेबी ने एफपीआई को गैर-कृषि इंडेक्स और फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है.

2 hours ago

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

2 hours ago

पूर्ण अधिकार, शून्य जवाबदेही

बिना जांचे, बिना ऑडिट के, बेलगाम: भारत की चार सर्वशक्तिशाली एजेंसियां. ये मनमाने ढंग से आपकी जिंदगी को रोक सकती हैं, लेकिन एक छिपा हुआ कानूनी चक्र उनकी विफलताओं को पूरी तरह सार्वजनिक नजरों से दूर रखता है.

2 hours ago

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

1 day ago