होम / कोर्ट कचहरी / SC ने JSW Steel की BPSL समाधान योजना को दी मंजूरी, पूर्व प्रोमोटर्स और लेनदारों की आपत्तियां खारिज

SC ने JSW Steel की BPSL समाधान योजना को दी मंजूरी, पूर्व प्रोमोटर्स और लेनदारों की आपत्तियां खारिज

अधिग्रहण के बाद जेएसडब्ल्यू स्टील ने भूषण पावर एंड स्टील की उत्पादन क्षमता 2017 के 23 लाख टन से बढ़ाकर 2025 में 45 लाख टन कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

सुप्रीम कोर्ट ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) के अधिग्रहण को लेकर जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) की समाधान योजना को हरी झंडी दे दी है. अदालत ने पूर्व प्रोमोटर्स और कुछ लेनदारों की आपत्तियों को खारिज करते हुए मई में दिए गए एक पुराने आदेश को भी रद्द कर दिया. इस फैसले से दिवालिया भूषण पावर के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है और बैंकों के हजारों करोड़ रुपये के जोखिम को टाल दिया गया है.

मई का आदेश हुआ रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीफ जस्टिस बी आर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने मई में दिए गए आदेश को रद्द करने के बाद मामले की दोबारा सुनवाई की और योजना को मंजूरी दी. अदालत ने बीपीएसएल के लेनदारों की एबिट्डा (EBITDA) में हिस्सेदारी की मांग भी ठुकरा दी.

11 अगस्त को जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की स्पेशल बेंच ने इस मामले की फिर से सुनवाई की थी. 2 मई के आदेश में जेएसडब्ल्यू स्टील की 19,700 करोड़ रुपये की अधिग्रहण योजना को आईबीसी उल्लंघन का हवाला देते हुए खारिज किया गया था और बैंकों को 19,350 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया गया था. इससे लगभग 34,000 करोड़ रुपये का बैंक एक्सपोजर खतरे में पड़ गया था.

बैंकों की दलीलें

पंजाब नेशनल बैंक के नेतृत्व में बैंकों ने अदालत में कहा कि उन्होंने जेएसडब्ल्यू स्टील की योजना का समर्थन इस शर्त पर किया था कि कंपनी अपनी कमाई का एक हिस्सा साझा करेगी. बैंकों की ओर से 6,155 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग की गई. इसमें जुलाई 2017 से मार्च 2021 के बीच कमाया गया 3,569 करोड़ रुपये का एबिट्डा, वित्तीय लेनदारों को 2,509.88 करोड़ रुपये का ब्याज और परिचालन लेनदारों को 76.62 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल था.

JSW Steel का पक्ष

जेएसडब्ल्यू स्टील का कहना है कि उनकी समाधान योजना में एबिट्डा साझा करने का कोई प्रावधान नहीं है. वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल ने अदालत में दलील दी कि कंपनी 2021 तक घाटे में थी और वे एक घाटे वाली कंपनी का अधिग्रहण कर रहे हैं. कंपनी का कहना है कि अगर बैंकों की 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग मानी जाती है तो इससे पहले से तय शर्तें बदल जाएंगी, जो एक खतरनाक मिसाल बन सकती है.

पूर्व प्रोमोटर्स और लेनदारों के आरोप

पूर्व प्रोमोटर संजय सिंघल और कुछ लेनदारों ने आरोप लगाया कि जेएसडब्ल्यू स्टील ने अपने वादे पूरे नहीं किए. उनका कहना था कि कंपनी ने 8,000 करोड़ रुपये की बजाय केवल 100 करोड़ रुपये का निवेश किया, वित्तीय लेनदारों को केवल 540 करोड़ रुपये एडवांस दिए और परिचालन लेनदारों के भुगतान में 900 दिन से अधिक की देरी की.

क्या है Bhushan Power Acquisition मामला?

भूषण पावर एंड स्टील की दिवाला प्रक्रिया जुलाई 2017 में शुरू हुई थी. उस समय पीएनबी के नेतृत्व में बैंकों ने 47,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया वसूली के लिए याचिका दायर की थी. टाटा स्टील को पछाड़ते हुए जेएसडब्ल्यू स्टील सफल बोलीदाता बनी और उसकी योजना को एनसीएलटी और एनसीएलएटी से मंजूरी भी मिली. हालांकि, कानूनी चुनौतियों और ईडी अटैचमेंट्स के कारण इसे लागू करने में देरी हुई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago