होम / कोर्ट कचहरी / संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति पर विरासत विवाद गहराया, दिल्ली HC ने प्रिया कपूर की गोपनीयता याचिका पर जताई आपत्ति

संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति पर विरासत विवाद गहराया, दिल्ली HC ने प्रिया कपूर की गोपनीयता याचिका पर जताई आपत्ति

संजय कपूर की विरासत पर उठे सवाल न सिर्फ एक परिवार के भीतर संघर्ष को उजागर करते हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि भारत में उत्तराधिकार कानून में पारदर्शिता कितनी अहम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की लगभग ₹30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया जब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर की उस याचिका पर गंभीर सवाल उठाए जिसमें उन्होंने अन्य उत्तराधिकारियों पर गोपनीयता अनुबंध (NDA) थोपने की मांग की थी. अदालत ने स्पष्ट कहा कि विरासत से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है ताकि सभी कानूनी उत्तराधिकारियों के अधिकारों की रक्षा की जा सके.

करिश्मा कपूर के बच्चों ने जताई आपत्ति, वसीयत को बताया संदिग्ध

यह विवाद पहले ही सार्वजनिक ध्यान आकर्षित कर चुका है क्योंकि इसमें संजय कपूर की पहली पत्नी, अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों समीरा और कियान का भी नाम शामिल है. वे अपनी मां के माध्यम से अदालत में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक विवादित वसीयत को चुनौती दे रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर संपूर्ण संपत्ति प्रिया कपूर को सौंपे जाने का जिक्र है. बच्चों का कहना है कि उन्हें इस वसीयत की कोई जानकारी नहीं थी और वे अपने वैध उत्तराधिकार के लिए अदालत से न्याय मांग रहे हैं.

हाईकोर्ट ने पूछा, गोपनीयता का आदेश कैसे पास करें?

गुरुवार यानी 26 सितंबर, 2025 की सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने प्रिया कपूर की प्रार्थना को खारिज करने के संकेत दिए जिसमें उन्होंने वित्तीय जानकारी को सीलबंद लिफाफे में देने की बात की थी. उन्होंने कहा, "सीलबंद लिफाफे में कितना कुछ जा सकता है? उत्तराधिकार मामलों में इसकी कोई मिसाल नहीं है. आप कोई ऐसा जजमेंट दिखाइए जो कहता हो कि उत्तराधिकार विवाद में गोपनीयता मांगी जा सकती है."

प्रिया कपूर की दलील

प्रिया के वकीलों ने दलील दी कि अगर संपत्ति और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी लीक हो गई तो इससे साइबर सुरक्षा को खतरा हो सकता है और अपूरणीय क्षति हो सकती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष सुनवाई के बाद मीडिया को जानकारी लीक कर रहे हैं. उनका कहना था कि एनडीए लागू करने से निजता सुरक्षित रहेगी और जानकारियों का दुरुपयोग रोका जा सकेगा.

बच्चों की दलील, गोपनीयता से हक साबित करने में आएगी रुकावट

विरोधी पक्ष, यानी करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से पेश वकीलों ने NDA पर आपत्ति जताई. उनका कहना था कि गोपनीयता थोपने से वे वसीयत की वैधता की जांच नहीं कर पाएंगे और संपत्तियों का पूरा ब्योरा नहीं मिल पाएगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि वसीयत में जिन बैंक खातों का जिक्र है, उनमें से कई खातों में रकम पहले ही निकाल ली गई है, जिससे धन प्रवाह को लेकर संदेह पैदा होता है.

भारतीय कानून में पारदर्शिता है प्राथमिकता

अदालत की टिप्पणी ने भारतीय उत्तराधिकार कानून की पारदर्शिता की परंपरा को दोहराया. देश के अन्य बड़े पारिवारिक मामलों जैसे किरलोस्कर और कल्याणी परिवार में भी गोपनीयता के लिए NDA को मंजूरी नहीं दी गई. अदालतों ने केवल राष्ट्रीय सुरक्षा या गंभीर व्यक्तिगत खतरे जैसी अपवाद स्थितियों में ही इन-कैमरा या सीलबंद सुनवाई की अनुमति दी है. कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि जहां NDA कॉरपोरेट मामलों में आम हैं, वहीं पारिवारिक और उत्तराधिकार विवादों में इनका इस्तेमाल दुर्लभ है.

प्रिया ने खुद को बताया अकेली कानूनी उत्तराधिकारी

प्रिया कपूर के वकील यह तर्क दे रहे हैं कि प्रिया, संजय कपूर की कानूनी पत्नी और वसीयत के अनुसार एकमात्र लाभार्थी हैं, इसलिए यह मुकदमा टिकाऊ नहीं है. लेकिन दूसरी ओर, संजय की मां रानी कपूर और उनके पहले विवाह से हुए बच्चे, अपनी कानूनी हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं.
बता दें, उद्योगपति संजय कपूर की मृत्यु 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान बेहोश होकर गिरने के बाद हो गई थी. उनकी असामयिक मृत्यु के बाद से संपत्ति को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

6 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

6 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

6 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

8 hours ago